गुरु हरगोविंद साहिब जी का प्रकाश पर्व धूमधाम से मना

8
गुरुद्वारा शहीद बाबा दीप सिंह जी में हुआ चौपहरा समागम बरता गया अटूट लंगर
हजारों श्रद्धालु पहुंचे गुरु के आगे नतमस्तक हुए
————————————————–
करनाल विजय काम्बोज || नूरमहल चौक सैक्टर 32 स्थित गुरुद्वारा शहीद बाबा दीप सिंह जी करनाल में सिख पंथ के आठवें गुरु गुरु हरि किशन जी महाराज का प्रकाश पर्व पर श्रद्धापूर्वक ढंग से धूमधाम से मनायागया। इस अवसर पर सुबह तडके अमृत बेला में 351 अखंड पाठ साहिब जी की संपन्नता की अरदस हुई। उसके बाद हर रविवार की तरह से सुबह 11 से 3 बजे तक शहीद बाबा दीप सिंह जी की कृपा से चौपहरा समागम हुआ। इसमें दूर दराज से श्रद्धालु जिारों की संख्या में यहां पर पहुंचे। उन्होंने गुरु साहेब के आगे नतमस्तक होकर गुरु की अरदास की। जत्थेदार बााब गुलाब सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम में विशेष तौर पर पहुंचे संत बाबा मंजीत सिंह जी नानकसर सिधउ़ा वालों ो सिरौपा भेंट कर सम्मान किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला सचिव मनमीत सिंह बारबा , व्यापार मंडल के महासचिव हरमीत सिंह हैप्पी, गुरुपर्व प्रबंधक कमेटी के महासचिव इंद्रपाल सिंह को सिरौपा भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर गुरु का अूटट लंगर बरता गया। बाबा गुलाब सिंह ने बताया कि हर रविवार को यहां पर सुबह 11 से 2 बजे तक चौपहरा समागम किया जाता हैं। इस कार्यक्रम में गुरु हकिशसन जी महाराज की याद में पांच सौ पौधों का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम स्थल पर बिर्क अस्पात में मैडीकल चैकअप कैंप लगाया गया। इस अवसर पर डाक्टरों ने हजारों मरीजों की सेहत जांची।