करनाल विजय काम्बोज || भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के प्रदेश अध्यक्ष रतनमान ने प्रदेश सरकार पर इलजाम लगाते हुए कहा कि सरकारी अधिकारी बेलगाम होकर किसानों को परेशान करने में जुटे हुए है। सरकार के आदेशों को पलीता लगा रहे है। जिसके चलते किसान आंदोलन करने के लिए मजबूर हो रहे है। रतनमान ने कहा कि मुख्यमंत्री खुद किसान होते हुए भी किसानों की यह दुर्दशा बनी हुई है। ऐसे में मुख्यमंत्री को लज्जा आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी को फिल्ड में उतर कर किसानों की सुध लेनी चाहिए। शुक्रवार को भाकियू के तत्वाधान में धान खरीद न किए जाने तथा अनाज मंडियों में सरकार द्वारा सख्त निर्देश दिए जाने के बावजूद डिजिटल कांटे न लगवाए जाने के विरोध में मार्किट कमेटी करनाल के मुख्य द्वार पर जोरदार धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान करीब 2 घंटे तक मार्किट कमेटी करनाल के मुख्य द्वार के समक्ष धरना देकर किसानों ने मार्किट कमेटी कार्यालय में आने जाने का रास्ता बंद कर दिया। धरना प्रदर्शन की अगुवाई जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह घुम्मन ने की।
इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष रतनमान भी मौजूद रहे। आक्रोशित किसानों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करके अपनी भडांस निकाली। मान ने कहा कि मंडी बोर्ड के अधिकारियों की मिलीभगत के चलते आढ़ती डिजिटल कांटे नही लगा रहे है। भाकियू ने मंडी बोर्ड के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर आनेवाले सोमवार तक अनाज मंडियों में डिजिटल कांटे लगवाने की पूर्ण रूप से व्यवस्था नही की गई तथा धान की समुचित खरीद नही की गई तो मंगलवार से मार्किट कमेटी करनाल के मुख्य द्वार पर ताला लगा कर बंद कर दिया जाएगा। जिसकी जिम्मेंवारी शासन व प्रशासन की होगी। इस अवसर पर जिला महासचिव सुरेंद्र बैनीवाल, प्रवक्ता सुरेंद्र सागवान, महताब कादियान, शाम सिंह मान, धनेतर राणा, दिलावर सिंह, राम दुरेजा, नेकी राम, राजकुमार नोतना, राजा राम, भरतरी मान, जयपाल शर्मा सहित काफी संख्या में किसान मौजूद थे।
किसान आढ़तियों के बहकावे में न आए
रतनमान ने कहा कि आढ़ती किसानों को गुमराह ने करे। बल्कि किसानों की फसलों की तुलाई डिजिटल काटों से ही करे। सरकार द्वारा अनाज मंडियों में डिजिटल काटों से तुलाई करने के साफ तौर पर निर्देश जारी कर दिए गए है। किसान भी अपनी फसलों की तुलाई डिजिटल काटों से ही करवाएं। किसी से भी डरने की जरूरत नही है। अगर कोई आढतह नही मानता है तो उसकी संबंधित मार्किट कमेटी कार्यालय में सीधी लिखित शिकायत दे।
घरोंडा अनाज मंडी में प्रदर्शन शनिवार को धरना प्रदर्शन किया जाएगा
हलका घरोंडा के भाकियू अध्यक्ष धनेतर सिंह राणा ने बताया कि घरोंडा अनाज मंडी में डिजिटल काटें लगवाए जाने के मामले को लेकर शनिवार को धरना प्रदर्शन किया जाएगा। मंडी बोर्ड के अधिकारियों को अब तक अनाज मंडी में डिजिटल काटें न लगवाएं जाने का कारण भी पूछा जाएगा।









