छात्र व छात्राओं का सामूहिक जन्मदिवस मना 29 कुंडीय यज्ञ के साथ
करनाल|| सेवा भारती हरियाणा प्रदेश के प्रांत कार्यालय, सेवा श्री आश्रम, करनाल में श्री गोविन्द निलयम आवासीय परिसर, करनाल व माता जीजाबाई बालिका आवासीय परिसर, पानीपत के छात्र व छात्राओं का सामूहिक जन्मदिवस बडे धूमधाम के साथ मनाया गया। इस शुभ अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ 21 कुंडीय महायज्ञ का आयोजन किया गया व इस मंगलमय अवसर पर समाज के काफी संख्या में गणमान्य नागरिकों ने यज्ञ के यजमान के रूप में भाग लिया व छात्रावास के बालक बालिकाओं को अपना आर्शिवाद प्रदान किया। इस अवसर पर कृष्ण जी, उत्तर क्षेत्र सेवा प्रमुख ने आवाहन किया कि हमें अपने बच्चों को उत्तम संस्कार देने चाहिए व परिवार के ऐसे आयोजन जैसे जन्म दिवस व वर्षगांठ इत्यादि सनातन परम्परा से मनाने चाहिए। हमें बस्तियों में भी मिलकर सामूहिक जन्म दिवस व वर्षगांठ मनाने के कार्यक्रम आयोजित करने चाहिए जिससे समाज मे एकजुटता व समरस्ता का भाव बनेगा। सेवा भारती प्रांत महासचिव बहन पंकज कलेर ने भी बच्चों को अपना आर्शिवचन दिया और कहा कि भविष्य में भी ऐसे उत्सव आयोजित होने चाहिए जिससे छात्र व छात्राओं का उत्साहवर्धन हो और वो सुसंस्कारित बनें। कार्यक्रम का समापन शांति पाठ के साथ सम्पन्न हुआ। यज्ञ उपरान्त सभी के लिए भोजन प्रसाद कि व्यवस्था की गई थी। इस अवसर पर श्रीमान सुधीर जी, माननीय विभाग संघचालक, श्री संजय विभाग प्रचारक, श्री लखपत जिला प्रचारक व सेवा भारती के कार्यकत्र्ता श्री सुरेन्द्र गोयल, प्रांत सहकोषाध्यक्ष, श्री रोशन लाल गुप्ता, प्रांत उपाध्यक्ष, श्री अश्विनी बेरी विभाग प्रमुख व सेवा श्री आश्रम के अध्यक्ष डॉ श्याम वधवा, सचिव ऋषिपाल व अन्य कार्यकत्र्ता उपस्थित रहे









