आरोपियों के कब्जे से कुल 18 किलो 270 ग्राम डोडा पोस्त व 22.98 ग्राम स्मैक नशीला पदार्थ किया बरामद
—————————–
करनाल |। जिला पुलिस करनाल द्वारा अवैध नशे की तस्करी के आरोपियो पर शिकंजा कसते हुए तीन मामलों में चार आरोपियान को काबू किया गया।
पहले मामले में अपराध अन्वेषण शाखा असंध की टीम द्वारा उप निरीक्षक प्रवीण कुमार की अध्यक्षता में आरोपी.. *सुरजीत सिंह पुत्र जसवंत सिंह निवासी गांव ठरवा माजरा को काबू किया गया व जिसके कब्जे से 16.470 किलो ग्राम चुरा पोस्त बरामद किया।
दूसरे मामले में थाना मधुबन के अंतर्गत आने वाली पुलिस चौकी मंगलौर की टीन द्वारा सहायक उप निरीक्षक सुनील कुमार की अध्यक्षता में दो आरोपी…1. *जगतार सिंह पुत्र श्रवण सिंह निवासी बनोड़ा पंजाब व 2.जरनैल सिंह पुत्र मेवा सिंह निवासी कुराली पंजाब को काबू किया गया। जिनके कब्जे से 1 किलों 800 ग्राम चुरा पोस्त बरामद किया गया।
तीसरे मामले में सहायक उप निरीक्षक अमरजीत सिंह की अध्यक्षता में लालूपुर टी प्वाइंट से आरोपी.. रवि पुत्र रोशन लाल निवासी गांव बांसों गेट करनाल को काबू किया गया व जिसके कब्जे से 22.98ग्राम स्मैक नशीला पदार्थ बरामद की गई।* व तीनों मामले में आरोपियान से गहनता से पूछताछ व नशे के इस अवैध कारोबार में संलिप्त आरोपियो के अन्य साथियों के बारे पता लगाने के लिए मामलों में अग्रिम अनुसंधान जारी है।









