पैनोरमा एवं विज्ञान केन्द्र मे राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद् के स्थापना दिवस का आयोजन

कुरूक्षेत्र विजय काम्बोज || पैनोरमा एवं विज्ञान केन्द्र मे आज राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद् के स्थापना दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कुरूक्षेत्र पैनोरमा एवं विज्ञान केन्द्र के परियोजना समन्वयक श्री सुरेश कुमार ने की। सुरेश कुमार ने विज्ञान और राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद् के महत्व के बारे में अपने व्याख्यान के माध्यम से चर्चा की। सुरेश कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद् देशभर में 26 से अधिक विज्ञान केन्द्रों के साथ विश्व का सबसे बड़ा विज्ञान संचार नेटवर्क है, जो खेल-खेल में मनोरंजक एवं गैर पारंपरिक तरीके से विज्ञान शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए तत्पर है। आज केन्द्र में इस अवसर पर हरियाणा संस्कृति संग्रहालय के संचालक श्री जय भगवान सिंगला, कुरूक्षेत्र ने 04 नए प्रदर्शों (1. विभिन्न ग्रहों पर आपका वजन 2. प्रतिगामी गति 3. उछलती चकती 4. उठती हुई चिंगारी) का उद्घाटन किया। साथ ही केन्द्र में दर्शकों हेतु मनोरंजक विज्ञान पर आधारित एक सैल्फी प्वाईंट का अनावरण भी किया गया।
तत्पश्चात केन्द्र में आगामी गर्मियों को देखते हुए तथा दर्शकों को बेहतर सुविधा प्रदान करने हेतु कुरूक्षेत्र शहर के सबसे बड़े पंखें का उद्घाटन भी किया गया, जिसका डाया लगभग 16 फीट है। केन्द्र के शिक्षा अधिकारी श्री सुजीत कुमार ने बताया कि आज केन्द्र में चित्रकला प्रतियोगिता एवं ओपन हाउस विज्ञान प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया, जिसमें गीता निकेतन आवासीय विद्यालय, कुरूक्षेत्र की कल्पना को प्रथम पुरस्कार, विज्डम वर्ल्ड स्कूल, कुरूक्षेत्र की वानी को द्वितीय पुरस्कार, गीता कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कुरूक्षेत्र की मन्नत को तृतीय पुरस्कार दिया गया तथा तन्वी, दिशिका, अरमान, युवानी और तरूण को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। श्री सुजीत कुमार ने यह भी बताया कि आज केन्द्र में ओपन हाउस विज्ञान प्रश्नोत्तरी में विवान, मन्न, आरव, नवल, हर्ष, कार्तिक, नुपुर, अनिषा, अदित्य, विरेन, पाविका, रितिका, सार्थ, रूषिल, निनांद, अक्षित, आयान एवं चिराग ने पुरस्कार प्राप्त किया। उपरोक्त कार्यक्रम विभिन्न विद्यालयों के 100 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!