इन्द्री विजय काम्बोज ।। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर दून पब्लिक स्कूल में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पूर्व राज्य मंत्री कर्णदेव कांबोज ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत कर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के उपरांत पूर्व मंत्री कर्णदेव कांबोज ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए आज़ादी के महत्व, गणतंत्र दिवस की गरिमा तथा भारतीय संविधान के महत्व के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। उन्होंने अपने प्रेरणादायक भाषण में स्वतंत्रता सेनानियों के अविस्मरणीय बलिदानों को याद करते हुए छात्रों को देशभक्ति और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश दिया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिनमें गीत, नृत्य एवं अन्य प्रस्तुतियाँ शामिल रहीं, जिन्हें देखकर उपस्थित सभी लोग मंत्रमुग्ध हो गए। कार्यक्रम का सफल संचालन दून पब्लिक स्कूल के सभी अध्यापकों द्वारा अनुशासन बनाए रखते हुए किया गया जिससे समारोह अत्यंत सुव्यवस्थित और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समारोह के अंत में स्कूल प्रबंधन की ओर से मुख्यातिथि पूर्व मंत्री करण देव कंबोज सहित उपस्थित अन्य गणमान्य अतिथियों को सम्मानित किया गया तथा उनके प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस मौके पर पूर्व मंत्री करणदेव कांबोज द्वारा स्कूल के प्रतिभाशाली अध्यापकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।









