राशन डिपो चलाने के लिए मांगे थे 26 हजार, 21 हजार में बात हुई तय
बराड़ा(जयबीर राणा थंबड)
डिपो होल्डर से रिश्वत लेने के आरोप में विजिलेंस की टीम ने आज बराड़ा में फूड इंस्पेक्टर मनोज कुमार को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। राशन डिपो एसोसिएशन बराड़ा के प्रधान मनजीत सिंह की शिकायत पर यह कार्यवाई की गई।
मनजीत सिंह ने एसीबी अम्बाला को दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसकी पत्नी के नाम बराड़ा में सरकारी राशन डिपो है। यह डिपो जिला खाद्य एंव आपूर्ति विभाग बराडा के नियन्त्रण में है। कुछ दिन पहले वह खादय एंव आपूर्ति विभाग बराडा में तैनात उप निरीक्षक मनोज कुमार से वह मिला जिसने उससे दबाब बनाकर उससे 10 हजार रूपये ले लिये।
मनोज कुमार ने उसे फोन किया तथा उसे मिलने के लिये कहा। इस पर जब वह मनोज से मिला तो उसने उससे डिपो चलाने के लिये उससे 6600 रूपये उनके लिये व 20हजार उच्च अधिकारियों के लिये बतौर कमीशन के रूप में कुल 26,600 रू. रिश्वत की मांग की गई। लेकिन बाद में 21 हजार पर सहमति बन गई।
आज जब मनजीत सिंह ने मनोज कुमार को 21000 ऐसार के पेट्रोल पम्प पर पकड़ाए तो एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। मनजीत सिंह ने आरोप लगाया कि मनोज कुमार कई डिपो होल्डर को इसी तरह से परेशान करता था।