किसान नेता रतनमान ने विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण की चाची श्रीमती गुरूबचनी देवी के निधन पर किया शोक व्यक्त

14

करनाल विजय काम्बोज||

भारतीय किसान यूनियन(भाकियू) प्रदेशाध्यक्ष रतन मान गांव कुटेल स्थित कल्याण फार्म पहुंचे। जहां उन्होंने हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण की चाची श्रीमती गुरूबचनी देवी के निधन पर उनके निवास स्थान पर पहुंच कर शोक व्यक्त किया तथा शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुए संवेदना प्रकट की। इस दौरान दिवंगत आत्मा की शांति और परिवारजनों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। श्रीमती गुरु बचनी देवी का निधन 19 मई को हो गया था। किसान नेता मान ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि एक दिन सभी को इस संसार से जाना है। जो कि एक अटल सत्य है। उन्होंने कहा कि श्रीमती गुरु बचनी देवी जी की आत्मा को भगवान अपने श्री चरणों में स्थान दे। इस अवसर पर भाकियू प्रदेश संगठन सचिव शाम सिंह मान, प्रभारी महताब सिंह कादियान, जिलाध्यक्ष सरदार सुरेंद सिंह घुम्मन, सुरेंद्र  सागवान, कार्यालय सचिव राजकुमार नोतना, नफे सिंह दादुपुर, सरदारा सिंह, आजाद सिंह, हाकम सिंह सहित कई किसान शामिल थे।