रानी लक्ष्मीबाई स्कूल के प्रधानाचार्य कृपाल सिंह की माता के निधन पर किया शोक व्यक्त

20

बाबैन,17 दिसंबर(रवि कुमार): रानी लक्ष्मीबाई सीनियर सैंक्डरी स्कूल के प्रधानाचार्य कृपाल सिंह की माता बिरमी देवी का अचानक निधन होगा गया। उनकी आत्मिक शांति के लिए शोक सभा एवं रस्म पगडी 20 दिंसबर दिन बुधवार को गांव मंगौली जाटान में दोपहर 2 से 3 बजे तक होगी। इस मौके पर पर पूर्व विधायक शेर सिंह बड़शामी, लाडवा विधायक मेवा सिंह, समाजसेवी संदीप गर्ग, स्कूल एसोसिएशन, सरपंच एसोसिएशन, पत्रकार एसोसिएशन व अन्य धार्मिक व समाजिक संस्थाओं ने गहर शोक प्रकट किया। सभी नेताओं व समाजिक संगठनों के द्वारा इस समय उनके परिवार पर जो दु:ख की घड़ी आई है, परमात्मा उनको इसे सहन करने की शक्ति प्रदान करे और उनकी माता बिरमी देवी को अपने चरणों में स्थान दे। उन्होंने ने कहा कि स्वर्गीय बिरमी देवी की आकस्मिक मृत्यु से बहुत बडा सदमा पहुंचा है, लेकिन परमात्मा के आगे किसी की नहीं चलती, परमपिता परमात्मा दिंव्यगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे और परिवार को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए इस दु:ख की घड़ी का सामना करने के लिए परिवार के सदस्यों को हिम्मत दी।