गांव बदरपुर में हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन

48

इन्द्री विजय  काम्बोज || जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमित कुमार के निर्देशानुसार खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी गुरमालक सिंह के मार्गदर्शन में गांव में स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए ग्राम बदरपुर में हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत बच्चों को तिरंगा के सम्मान के साथ साथ स्वच्छता एवं अपने आसपास साफ सफाई रखने पर विशेष ध्यान देने के प्रति जागरूक किया गया है। स्वच्छ भारत मिशन के अधिकारियों द्वारा लोगों को गन्दगी से होने वाली बीमारियों से बचने के लिए एवं अपने जीवन में साफ-सफाई व स्वच्छता को अपनाने के लिए जागरूक किया गया। इस अभियान में हम सभी सहभागिता होना बहुत जरूरी है।

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण खंड समन्वयक ब्रह्मïजीत ने स्वच्छता अभियान के तहत ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई रखने में मातृशक्ति के साथ-साथ हम सभी का दायित्व बनता है और ग्रामीण क्षेत्र से गन्दगी खत्म करना ही स्वच्छ भारत मिशन का उद्देश्य है। स्वच्छता अभियान लोगों का अपना अभियान है। उन्होंने बताया कि  स्वच्छता के प्रति जागरूक होकर ही कई प्रकार की बीमारियों से बच सकते हैं। उन्होंने बताया कि 80 प्रतिशत बिमारियां गन्दगी के कारण होती है। गन्दगी के कारण हैजा, उल्टी, दस्त, पीलिया, बुखार, हैपेटाईटस जैसी बीमारियां पैदा होती  है।  उन्होंने कहा कि कोई भी अभियान तब तक सफल नहीं होगा जब तक उसमें आम जनता की भागीदारी न हो।
खंड समन्वयक ब्रह्मजीत ने कहा कि हम सब का कर्तव्य है कि स्वच्छता अभियान में अपना पूरा सहयोग दें और नि:संकोच अपने घर व आसपास की स्वयं सफाई करें तथा अन्य लोगों को भी सफाई के प्रति प्रेरित करें।  अगर हमारे आसपास का वातावरण स्वच्छ होगा तो हमारा स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान बहुत महत्वपूर्ण अभियान है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे स्वच्छता अभियान में बढ़चढ़ कर भाग लें। सफाई का जीवन में बहुत महत्व है। गंदगी के कारण अनेक बीमारियां पनपती हैं जिससे परिवार की कमाई का ज्यादातर हिस्सा दवाईयों पर खर्च हो जाता है। उन्होंने कहा कि 50 प्रतिशत गंदगी पोलीथीन के प्रयोग से फैलती है। इसलिए सभी प्रण ले कि पोलीथीन का प्रयोग नहीं करेंगे और अपने आसपास पूरी सफाई रखेंगे तथा कूड़े-कचरे को डस्टबीन में ही डालें ताकि प्रदेश व देश स्वच्छ बन सके।
इस अवसर पर बदरपुर सरपंच  पवन कुमार , पंच नाथी राम , पंच जिले राम , रिंकू पंच , सचिन पंच , प्राधानाचार्या डॉं कविता यादव , मास्टर सुरेन्द्र सैनी , मास्टर अजीत ,  मास्टर कुलदीप , मास्टर संजय , मैडम गरीमा सहित अन्य मौजूद रहे।