चुनाव आयोग द्वारा लागू की गई इस सुविधा की लोगों ने की सराहना
इंद्री विजय काम्बोज || एसडीएम एवम रिटर्निंग अधिकारी सुरेंद्र पाल ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 85 वर्ष से अधिक आयु के एवं 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग मतदाताओं को घर पर ही मतदान करने की सुविधा प्राप्त हुई और उन्होंने घर बैठे ही अपने मत का उपयोग किया। उन्होंने बताया कि इंद्री विधानसभा क्षेत्र के लिए 4 मोबाईल पोलिंग टीमें बनाई गई है जिनके द्वारा मतदाताओं के घर-घर जाकर चुनाव आयोग की हिदायतानुसार वोट डलवाने का कार्य किया।
रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि इस सुविधा का लाभ लेने के लिए 124 बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं ने फार्म 12 डी भरकर पोस्टल बैलेट से यानि घर पर ही मतदान करने के लिए इच्छा जाहिर की है। उन्होंने बताया कि 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 63 तथा 61 दिव्यांग मतदाताओं ने घर से वोटिंग करने की सुविधा हेतू आवेदन किया था। जिनमे सभी बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं के वोट डलवाए जा चुके हैं।। वोट डालने के बाद परिजनों और मतदाताओं के चेहरे पर खुशी दिखाई दी
रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि पोलिंग टीम ने सबसे पहले मतदाता की वोटर स्लीप चैक की और वोटर लिस्ट में नाम जांचा, फिर एक मेज पर तीनों तरफ से ढका हुआ वोटिंग कम्पार्टमेंट तैयार किया, जहां मतदाता ने बैलेट पेपर पर अपने पसंद के प्रत्याशी के खान्ने (कॉलम) में पैन से निशान लगाया, जिसके बाद मतदाता ने स्वयं उसे फोल्ड करके एक लिफाफे में डाला। इसके बाद निर्वाचन आयोग की हिदायतानुसार उस लिफाफे को सील करके मतदान पेटी में डाल दिया।









