इन्द्री विजय काम्बोज ||
राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक पाठशाला इन्द्री में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें स्कूल के 30 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देने वाले बच्चों को स्टेशनरी वितरित करते हुए समाजसेवी एवं पर्यावरण मित्र मास्टर महेंद्र खेड़ा ने कहा कि बच्चों में झिझक होने के कारण वह अपने व्यक्तित्व का विकास नहीं कर पाते। उन्होंने कहा कि बच्चों के अंदर से झिझक व डर दूर करने के लिए उनके साथ मित्र जैसा व्यवहार करना जरूरी है ताकि वह अपने भाव सहजता के साथ प्रस्तुत कर सके। बच्चों को इस बात का एहसास कराया जाना चाहिए कि वह हर कार्य कर सकते हैं और कर भी रहे होते हैं। महिंद्र कुमार ने बच्चों में जोश भरते हुए कहा जिस प्रकार कुदरत ने धरती पर विभिन्न प्रकार की प्रजातियों के फूल पौधे और जीव जंतुओं का निर्माण किया है इसी प्रकार हर इंसान में भी अलग-अलग गुण और रुचि में पाई जाती है। उन्होंने कहा कि गुणों का विकास और रुचियों का विस्तार करना ही शिक्षा है। उन्होंने बच्चों से छुट्टियों के दौरान मौज मस्ती करते हुए अपने आसपास के सामाजिक और प्राकृतिक वातावरण को समझने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि छुट्टियों के दौरान सेहत का ख्याल रखना सबसे जरूरी है। बच्चे ऐसा कोई कार्य न करे जिससे उनकी जान जोखिम में न फंस जाए। कार्यक्रम में सुमन, सरोज, जैकोर, सुरेश ग्रोवर, संजीव रिंडल, शमशेर सिंह व पुनीत भी शामिल रहे।