मंडियों में धान की खरीद कार्य को सुचारू रूप से चलाने के लिए नियुक्त किए गए डयुटी मैजिस्ट्रेट : अभिनव सिवाच

23

फसल अवशेषों में आग न लगाकर भूमि में ही मिलाएं किसान
पिहोवा,26सितंबर(यज्ञदत्त शास्त्री) उपमंडल अधिकारी नागरिक अभिनव सिवाच आईएएस ने बताया कि उपमंडल पिहोवा की अनाजमंडियों में धान की खरीद का कार्य आरंभ हो चुका है। खरीद कार्य को सुचारू रूप से चलाने के लिए तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए डयुटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। ये डयुटी मैजिस्ट्रेट मंडियों में धान की खरीद कार्य पर लगातार निगरानी रखने का कार्य करेंगे।
एसडीएम अभिनव सिवाच ने कहा कि धान की खरीद कार्य के लिए खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी भजन लाल शर्मा, कार्यकारी अभियंता यूएचबीवीएन योगेश पवार, उपमंडल अभियंता सिंचाई विभाग राकेश कम्बोज, उपमंडल अभियंता जनस्वास्थ्य विभाग अजय रोहिला, उपमंडल अधिकारी पशुपालन विभाग सुरजीत सिंह, उपमंडल अभियंता पीडब्ल्यूडी अमित गुप्ता, वन राजिक अधिकारी वीरेंद्र सिंह, उपमंडल अभियंता यूएचबीवीएन बलवान मैहरा, उपमंडल अभियंता यूएण्चबीवीएन अनिल कल्याण को डयुटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। उक्त डयुटी मैजिस्ट्रेट तिथि अनुसार अपनी डयुटी देंगे तथा धान खरीद कार्य की व्यवस्थाओं को देखेंगे।
उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि किसान फसल अवशेषों का उचित प्रबंधन करें, फसल अवशेषों में आग न लगाएं। कृषि यंत्रों के माध्यम से पराली का निस्तारण करे। इसे इन सीटू मैनेजमेंट के माध्यम से खेतों में मिलाए और अपनी भूमि की उपजाऊ शक्ति को बढ़ाए। इसके साथ-साथ पराली की गांठे बनाकर विभिन्न फैक्ट्रियों में बेचकर लाभ भी कमा सकते है। पराली जलने से वातावरण प्रदूषित होता है तथा मानव जीवन के स्वास्थ्य पर इसका दुष्प्रभाव पड़ता है। इतना ही नहीं भूमि के अंदर जो मित्र कीट होते हैं, वह भी नष्ट हो जाते हंै। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि जहां पर भी खेतों में आगजनी की घटना की शिकायत मिलती है वे मौके पर पहुंच कर सम्बन्धित के खिलाफ नियमानुसार तुरंत कार्रवाई करना सुनिश्चित करे।