केन्द्र सरकार के प्रयासों से भारत विश्व में भारत ब्राइट स्पॉट के रूप में उभरा:नायब सिंह सैनी

7

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने श्रीसंगमेश्वर महादेव मंदिर में प्रदेशवासियों के स्वास्थ्य व प्रदेश की तरक्की के लिए की प्रार्थना, मंत्रोच्चारण के बीच किया जलाभिषेक, मंदिर परिसर में किया पौधा रोपण, साधु संतों से की मुलाकात
पिहोवा 30 जुलाई। (यज्ञदत्त शास्त्री)मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि केन्द्र सरकार के प्रयासों से भारत विश्व में एक ब्राइट स्पोट के रूप में उभरा है। इस देश में हर वर्ग के लिए जनकल्याणकारी नीतियों को लागू किया जा रहा है। इन नीतियों से आम नागरिकों को योजनाओं का सीधा फायदा मिल रहा है। यह देश जनकल्याणकारी नीतियों के कारण तेज गति के साथ विकसित राष्टï्र बनने की राह पर आगे बढ़ रहा है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बुधवार को पिहोवा के गांव अरुणाय में श्रीसंगमेश्वर महादेव मंदिर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, भाजपा के वरिष्ठï नेता जयभगवान शर्मा डीडी ने श्रीसंगमेश्वर महादेव मंदिर में मंत्रोच्चारण के बीच जलाभिषेक किया और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेशवासियों के अच्छे स्वास्थ्य और प्रदेश की तरक्की को लेकर पूजा अर्चना की है। इसके उपरांत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने श्रीसंगमेश्वर महादेव मंदिर का अवलोकन किया और साधु संतों से मुलाकात कर नागरिकों की समस्याएं सुनी। इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंदिर परिसर में पौधा रोपण भी किया।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि सावन मास की पावन बेला पर श्रीसंगमेश्वर महादेव मंदिर में प्रदेशवासियों के अच्छे स्वास्थ्य, उज्ज्वल भविष्य और प्रदेश की तरक्की के लिए प्रार्थना करने का अवसर मिला है। इस श्रीसंगमेश्वर महादेव मंदिर में प्रार्थना की है कि सभी स्वस्थ रहे और हमेशा तरक्की की राह पर आगे बढ़ते रहे। एक प्रश्न का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो कहा वो करकर दिखाया और जो नहीं कहा वह भी करकर दिखाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले प्रधानमंत्री है जिनके नेतृत्व में देश तेज गति के साथ विकसित राष्टï्र बनने की ओर आगे बढ़ रहा है। इस देश में हर वर्ग के लिए नीतियां तैयार की और देश की संस्कृति और संस्कारों को संरक्षित करने के साथ-साथ हर क्षेत्र में मजबूत करने का काम किया है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनियां में एक ब्राइट स्पॉट के रूप में खड़ा हुआ है। इस देश की आर्थिक अर्थ व्यवस्था 11वें स्थान से चौथे स्थान पर पहुंच गई है और 11 साल के कार्यकाल में लोगों को विभिन्न प्रकार की सुविधाएं मिल रही है।
मुख्यमंत्री ने आप्रेशन सिंदूर व महादेव ऑपरेशन पर पूछे गए प्रश्न का जवाब देते हुए कहा कि विपक्ष संसद में अपनी वाहावाही लूटने के लिए संसद को रोकने व वादित करने का प्रयास किया, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संसद सत्र के 2 दिनों में शीशे की तरह सच को देश के सामने रखा और जिन आंतकवादियों ने भोले भाले लोगों को गोलियों का शिकार बनाया, उन आंतकवादियों को मिट्टïी में मिलाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विश्व के लोकप्रिय नेता है। हर व्यक्ति प्रधानमंत्री की नीतियों में विश्वास रखता है। इस कार्यक्रम के अंत में महंत विश्वनाथ गिरी ने मुख्यमंत्री को रूद्राक्ष की माला व पटका पहनाकर आशीवार्द दिया।