करनाल|| जिला नगर योजनाकार गुंजन ने बताया कि गत दिवस घरौंडा में 8 अवैध कॉलोनियों के विरूद्ध तोडफोड़ की कार्यवाही की गई। उन्होंने बताया कि पहली अवैध कॉलोनी जो लगभग 24 एकड़ में कोहण्ड कैमला रोड पर स्थित है। जिसमें सभी कच्ची सडकों के विरूद्ध तोडफोड़ की कार्रवाई की गई। दूसरी अवैध कॉलोनी जो लगभग 3 एकड़ में पनोडी रोड़ पर स्थित है। जिसमें सभी कच्ची सडकों के विरूद्ध तोडफोड़ की कार्रवाई की गई।
उन्होंने बताया कि तीसरी अवैध कॉलोनी जो लगभग 3.75 एकड़ में कोहण्ड कैमला रोड पर स्थित है। जिसमें सभी कच्ची सड़कों के विरूद्ध तोडफोड़ की कार्रवाई की गई। चैथी अवैध काॅलानी लगभग 1.5 एकड़ में विग काॅलोनी के पिछे स्थित है। जिसमें 1 डी.पी.सी. एवं सभी कच्ची सड़कों के विरूद्ध तोडफोड़ की कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि पांचवी अवैध काॅलोनी जो लगभग 1.5 एकड़ में पनोडी रोड पर स्थित है। जिसमें सभी कच्ची सड़कों के विरूद्ध तोडफोड की कार्यवाही की गई। छठी अवैध काॅलोनी जो लगभग 2 एकड़ में पनोडी रोड पर स्थित है। जिसमें सभी कच्ची सडको के विरूद्ध तोडफोड की कार्यवाही की गई। सातवी अवैध काॅलोनी जो लगभग 0.5 एकड़ में कोहण्ड कैमला रोड पर स्थित है। जिसमें 4 डी.पी.सी.एवं सभी कच्ची सडकों के विरूद्ध तोडफोड की कार्यवाही की गई। इसी प्रकार आठवी अवैध काॅलोनी जो लगभग 13 एकड़ में कैमला रोड पर स्थित है। जिसमें 4 डी.पी.सी.एवं सभी कच्ची सडकों के विरूद्ध तोडफोड की कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान जिला नगर योजनकार, करनाल व डयूटी मजिस्टेªट, नगर पालिका सचिव व थाना घरौंडा की पुलिस फोर्स मौके पर उपस्थित रही।
जिला नगर योजनाकार गुंजन ने लोगो से अपील की कि कोई व्यक्ति अवैध कॉलोनी में कोई निर्माण नहीं करें अन्यथा कार्यालय द्वारा तोडफोड़ की कार्यवाही की जाएगी। अवैध कॉलोनियों व अवैध निर्माणों के विरुद्ध किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी व तोडफोड़ की कार्यवाही जारी रहेगी तथा दोषियों के विरुद्ध मुकदमे दर्ज करवाऐ जायेंगे।









