करनाल। जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अजय कुमार शारदा व मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव डा. इरम हसन ने वीरवार को प्लेस ऑफ सेफ्टी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहा रह रहे ज्यूविनायलों से बातचीत की तथा उन्हें प्रदान की जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। इस मौके पर सीजेएम डा. इरम हसन ने ज्यूविनायलों को उनके अधिकारों के बारे जागरूक किया और मुफ्त कानूनी सेवाओं की जानकारी दी।
इसके पश्चात सीजेएम डा. इरम हसन ने सभी बैंक मैनेजर, इंश्योरेंस कंपनियों और स्थाई लोक अदालत के सदस्यों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने 14 मार्च को लगने वाली नेशनल लोक अदालत के जरिए अधिकतम मुकदमों का निपटारा करने के लिए प्रेरित किया। बैठक में उन्होने यह भी बताया कि नेशनल लोक अदालत व मुफ्त कानूनी सेवाओं बारे जानकारी के लिए हेल्पलाइन नं. 0184.2266138 व 9466289646 पर भी संपर्क किया जा सकता है।









