इन्द्री विजय काम्बोज || भारत सरकार के एनएमबीए अभियान (नशा मुक्त भारत अभियान) के तहत एंटी-ड्रग सेल के प्रभारी डॉ लक्ष्मी बिबान द्वारा उच्चतर शिक्षा निदेशालय हरियाणा से प्राप्त निर्देशों के अनुसार प्रतिज्ञा लेने की गतिविधि का आयोजन किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ महेंद्र सिंह बागी ने छात्रों को समाज में नशे की लत के हानिकारक प्रभावों के बारे में संबोधित किया और छात्रों से किसी भी तरह की लत से दूर रहने का अनुरोध किया और उन्हें लोगों को उनकी लत से उबरने में मदद करने के लिए प्रेरित किया। यह गतिविधि महाविद्यालय की एनसीसी कैप्टेन डॉ रणवीर सिंह और एनएसएस इकाइयों के प्रभारी डॉ रीना सैनी, डॉ कुलदीप एवं डॉ बाल ऋषि के सहयोग से की गई । छात्रों और स्टाफ सदस्यौ द्वारा आत्मनिर्भर भारत की एक और प्रतिज्ञा भी ली गई। इस अवसर पर, सभी स्टाफ सदस्य (शिक्षण और गैर-शिक्षण), उपस्थित थे।









