कांग्रेस नेता अनिल भुक्कल ने किया सांसद दीपेंद्र हुड्डा का जोरदार स्वागत
शाहाबाद मारकंडा, 10 दिसम्बर (सुरजीत शिवालिक): शनिवार देर सायं कांग्रेस नेता डा. अनिल भुक्कल के कुरूक्षेत्र स्थित निवास पर राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा पहुंचें। डा. अनिल भुक्कल ने अपने साथियों सहित दीपेंद्र हुड्डा का जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि प्रदेश में सत्ता परिवर्तन की लहर चल चुकी है। उन्होंने कहा कि पिछले 9 वर्षो में भाजपा ने प्रदेश को कर्जा, भ्रष्टाचार व गरीब लोगों को लाईनों में खड़ा करने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही प्रदेश के हर वर्ग का ध्यान रखने वाली पार्टी है और प्रदेश की जनता भी इस बार कांग्रेस को सत्ता सौंपनें का मन बना चुकी है। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने डा. अनिल भुक्कल को अपने राजनीतिक संघर्ष का साथी बताया। डा. अनिल भुक्कल ने अपने संबोधन में सांसद दीपेंद्र हुड्डा व साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश में एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, दीपेंद्र हुड्डा व प्रदेशाध्यक्ष उदयभान के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि वह पार्टी के सच्चे सिपाही है और पार्टी उन्हें जो भी दायित्व सौंपेगीं वह उसका पूरी निष्ठा से निर्वहन करेगें। इस मौके पर जयपाल पांचाल, सार्जेंट बीबीपुर, संजीव चोपड़ा, श्याम लाल मक्कड़, दयानन्द गंभीर, अक्षय भुक्कल, राजकुमार मोहनपुर, रामपाल चहल, बलदेव चिब्बा, सुखदेव कलसाना, संदीप राहुल, डा. धर्मबीर सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।