विधायक रामकुमार कश्यप के जन्मदिन पर श्री गुरू रविदास मंदिर में लगाया गया रक्तदान शिविर
इन्द्री विजय काम्बोज ।। इन्द्री के विधायक रामकुमार कश्यप के जन्मदिन पर गुरू रविदास मंदिर इन्द्री में श्री गुरू रविदास सभा, एनजीएसयू ग्रुप हरियाणा, छत्रपति संभाजी राजे ब्रिगेड़ हरियाणा व जेम्स इंगलिश कल्ब के सौजन्य से एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर काफी संख्या में पुरूषों व महिलाओं ने रक्तदान किया। रक्त एकत्रित करने में सेव लाईफ ब्लड़ सैंटर करनाल की टीम ने सहयोग किया। विधायक रामकुमार कश्यप के सुपुत्र निर्मल कश्यप ने इस रक्तदान शिविर का शुभारंभ रक्तदाताओं को बैंज लगाकर किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान से बढक़र कोई दान नहीं है। आप के द्वारा किए गए रक्तदान से किसी जरूरतमंद की जान बचाई जा सकती है।

रक्तदान करने से शरीर में किसी प्रकार की कोई कमजोरी नहीं आती है। निर्मल कश्यप ने कहा कि आज विधायक रामकुमार कश्यप के जन्मदिन के उपलक्ष्य में बड़ा गांव में भी एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर कई अन्य चिकित्सक भी मरीजों की फ्री में जांच करेगें। जन्मदिन के उपलक्ष्य में कई जगहों पर पौधारोपण भी किया जाएगा। श्री रविदास मंदिर में लगाए गए रक्तदान शिविर में पहुंचें समाजसेवी फतेसिंह चोपड़ा, सतीश सरोहा, बलवान सिह व प्रधान बलराज चहल ने कहा कि रक्त केवल मानव शरीर में ही बनता है। इसका कोई अन्य विकल्प नहीं है। एक स्वस्थ व्यक्ति को साल में कम से कम चार बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से आदमी खुद भी कई बीमारियों से अपना बचाव कर सकता है। इस अवसर पर सभी रक्तदाताओं को बैंज लगाकर व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा सभी अतिथियों को सिरोपा व स्मृति ङ्क्षचह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर कष्ट निवारण समिति के सदस्य रमन सैनी, इन्द्री मंडलाध्यक्ष विजय कश्यप, साहिब सिंह, रिंकू, लक्की,शमशेर सिंह, अमित, संदीप सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।









