करनाल||जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अजय कुमार शारदा के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा नशा मुक्त हरियाणा मिशन के तहत जिला के विभिन्न स्थानों व स्कूलों में जागरूकता शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। यह अभियान 6 जनवरी तक चलाया जाएगा। अभियान के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विशेष जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से छात्रों व आमजन को नशीली दवाओं के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया जाएगा।
इसी कड़ी में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव डॉ इरम हसन ने बताया कि मंगलवार को आर पी एस स्कूल पहुंची। जहां उन्होंने स्टाफ व विद्यार्थियों को कैम्पेन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि हालसा पंचकूला के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिला के विभिन्न स्थानों, गांवों व स्कूलों मे नशा मुक्त हरियाणा मिशन के अंतर्गत जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से होने वाले नुकसानों के बारे में जानकारी दी और नशे से दूर रहने के लिए शपथ दिलाई।
इसके बाद जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कांफ्रेंस हॉल में सभी संबंिधत विभागों के लिए वर्कशॅाप आयोजित कर उन्हें कैम्पेन नशा मुक्त हरियाणा मिशन के बारे में जानकारी दी और नशेे से दूर रहने कीू शपथ दिलाई। विभिन्न विभागों से आए अधिकारियों, पैनल अधिवक्ताओं व पैरा लीगल वालंटियरों को जन साधारण को नशे से दूर रहने हेतू प्रेरित करने का आग्रह किया।
इसके अलावा पैरा लीगल वालंटियर अज्ञा पाल ने आई टी आई चौंक पर जागरूकता शिविर लगाकर लोगों को नशा करके वाहन चलाने के नुकसानों बारे जानकारी दी और नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। इस मौके पर ट्रैफिकइंस्पैक्टर रोशन लाल व टीम द्वारा चालान ड्राइव का आयोजन किया गया और 13 दिसंबर को लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के जरिए अपने लम्बित चालानों व मुकदमों का निपटरा करने बारे जागरूक किया। पैनल अधिवक्ता नरेश रंगा व फ्रंट आफिस कोर्डिनेटर बलकार सिंह ने कोर्ट परिसर में लोगों को और इंचार्ज ब्रेकथ्रू कमला व टीम द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अलिपुर खालसा के स्टाफ व विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया और नशे से दूर रहने के लिए शपथ दिलाई।









