करनाल विजय काम्बोज || जिला पुलिस करनाल व थाना हाईवे की टीम द्वारा दून इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल,चिड़ावा करनाल में कैम्प लगाकर स्कूल के छात्र-छात्रों को यातायात के नियमों के बारे में जागरूक किया गया।
इस दौरान ट्रैफिक पुलिस करनाल से सहायक उप निरीक्षक अजय कुमार कोऑर्डिनेटर द्वारा स्कूली छात्रों को रोड सेफ्टी सेल, ट्रैफिक नियम,डायल 112 व दुर्घटना हेल्पलाईन नम्बर 1073 के बारे में अवगत कराया।
उन्होंने दुपहिया वाहन चलाते समय हैलमेट पहनने, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बैल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल को प्रयोग ना करने, लाल बत्ती जम्प ना करने, शराब पीकर गाडी ना चलाने व ओवर स्पीड में गाडी चलाने पर ड्राईविंग लाईसेंस निलंबित होने बारे जानकारी दी गई।
इसके अतिरिक्त सडकों पर लगे सीसीटीवी द्वारा अपराधों की रोकथाम में मिलने वाली मदद के बारे में बताया गया। इस मौके पर स्कूल डायरेक्टर जशकर्ण सिंह, प्रिंसीपल श्रीमती स्वर्णजीतकौर व स्कूल का तमाम स्टाफ मौजूद रहा।









