करनाल || श्रम विभाग हरियाणा द्वारा रविवार को राज्य स्तरीय श्रमिक सम्मान एव जागरूकता समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर मुख्यमन्त्री नायब सिंह द्वारा जिला गुरुग्राम में श्रमिको को सम्बोधित किया गया। इसी प्रकार जिला स्तरीय कार्यक्रम करनाल के एम0डी0डी0 बाल भवन में मनाया गया। कार्यक्रम में सामाजिक न्याय अधिकारिता कल्याण न्यायाधिकरण के सदस्य नवीन कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी श्रमिकों को विडियो कान्फैरंेिसंग के जरिये मुख्यमंत्री का सम्बोधन सुनवाया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि द्वारा विभाग द्वारा चलाई जा रही सभी कल्याणकारी योजनाओ के बारे में श्रमिकगणों को अवगत करवाया गया।
कार्यक्रम के दौरान श्रम विभाग की तरफ से कर्मवीर यादव, सहायक श्रम आयुक्त करनाल रजनी पसरीचा, एडब्ल्यूओ श्रम निरीक्षक गजराज, सुरेश कुमार, भावना, देववृत व पी0आर0 नाथ0, संस्थापक एम0डी0डी0 बाल भवन जंगबहादर सिंह, जगमाल सिंह श्रमिक प्रतिनिधि व विभाग के अन्य सभी कर्मचारीगण उपस्थत रहे।









