जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने प्लेस ऑफ  सेफ्टी में ज्यूविनायलों संग मनाई दिवाली

127

करनाल विजय काम्बोज । जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अजय कुमार शारदा के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दीपावली के उपलक्ष्य में प्लेस ऑफ  सेफ्टी में रह रहे ज्यूविनायलों केे लिए गत दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव डॉ. इरम हसन ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्लेस ऑफ  सेफ्टी में ज्यूविनायलों संग दिवाली मनाई गई। इस मौके पर  स्वयंसेवी के सौजन्य से सभी ज्यूविनायलों के लिए मिठाई, जूस व चिप्स की रिफ्रेशमेंट प्रदान की गई और दीपावली की शुभकामनाओं के साथ उज्जवल भविष्य के लिए प्रयासरत रहने के लिए प्रेरित किया। पैरा लीगल वालंटियर पूजा वर्मा ने ज्युविनायलों के साथ दीपावली मनाई और उन्हें उनके अधिकारों व मुफ्त कानूनी सेवाओं की जानकारी दी। इस मौके पर प्लेस ऑफ  सेफ्टी के सुपरिंटेंडेंट अजय कुमार व स्टाफ  भी उपस्थित थे।

सीजेएम डॉ. इरम हसन ने दीपावली की शुभकामनाएं दी और पर्यावरण सुरक्षा के लिए ग्रीन दीपावली मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि दीपावली रोशनी का त्योहार है जिसे पर्यावरण प्रदूषित करने वाले पटाखों का प्रयोग करके प्रदूषित न करें, जुआ व नशे से दूर रहें और अपने परिवार के साथ दीप प्रज्वलित कर त्योहार मनाएं।