स्वास्थ्य विभाग के द्वारा कृमि मुक्ति दिवस का किया गया आयोजन : डा. मनीषा सिंह

35

पिहोवा यज्ञदत्त शास्त्री || खंड स्तरीय नागरिक अस्पताल पिहोवा में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया गया। इस मौके पर संस्था प्रभारी डा. मनीषा सिंह व डा. रमा एसएमओ सीएचसी पिहोवा ने सभी कर्मचारियों को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के बारे अवगत करवाया।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस भारत सरकार की एक स्वास्थ्य पहल है, जो भारत में एक से 19 वर्ष की आयु के सभी बच्चों को कृमि संक्रमण पेट के कीड़े से बचाने के लिए हर साल 10 फरवरी और अगस्त महीने में मनाया जाता है। इस दिन एल्बेंडाजोल नाम की कृमिनाशक दवा स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से सभी बच्चों को दी जाती है, ताकि उनके स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा में सुधार हो सके। इसका उद्देश्य मिट्टी से फैलने वाले कीड़ों स्ञ्ज॥ के कारण होने वाले एनीमिया, कुपोषण और बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास में कमी जैसी समस्याओं को रोकना है। उन्होंने बताया कि कृमि संक्रमण बच्चों में कुपोषण, एनीमिया और शारीरिक व मानसिक विकास में कमी का कारण बन सकता है। इस कार्यक्रम से बड़ी संख्या में बच्चों को कम समय में कृमि मुक्त किया जाता है।