उप सचिव ने किया नीलोखेड़ी के विस्तार शिक्षा संस्थान का दौरा

15

करनाल विजय काम्बोज |।   कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के विस्तार विभाग के उप सचिव अनूप सिंह बिष्ट ने आज विस्तार शिक्षा संस्थान नीलोखेड़ी का दौरा किया। उनके साथ निदेशक (विस्तार) साजित कुमार, संयुक्त निदेशक एन सेल्वम एवं उप निदेशक (लेखा) श्रीमती भानुमति भी थी। इस मौके पर हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के विस्तार शिक्षा निदेशक डॉ. बलवान सिंह मंडल ने कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय से आई टीम का स्वागत किया।
कार्यक्रम के शुरुआत में क्षेत्रीय निदेशक डॉ. सत्यकाम मलिक ने संस्थान की कार्यशैली के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर डॉ. मंडल ने कहा कि सभी कर्मचारियों को सरकार की योजनाओं और नीतियों के बारे में ज्यादा से ज्यादा किसानों को बताना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसान से बढक़र कोई संत नहीं है और कृषि से बढक़र कोई सत्संग नहीं है। डॉ. मंडल ने कहा कि राज्य और देश के किसानों को आगे बढ़ाने के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए। अनूप सिंह बिष्ट ने अभिभाषण में कहा कि 29 मई से शुरू होने वाले राष्ट्रव्यापी कृषि संकल्प अभियान के बारे में बताया। कृषि मंत्रालय या आईसीएआर के पहल से इस अभियान के दौरान देश भर के किसानों तक शोध और तकनीक हासिल करने का काम होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लैब टू लैंड विजन को पूरा करने की दिशा में यह एक मजबूत कदम होगा। उन्होंने बताया कि खरीफ की बुआई से पहले यह अभियान चलाया जाएगा जो कि 12 जून तक चलेगा। श्री बिष्ट ने बताया कि विस्तार शिक्षक संस्थान नीलोखेड़ी को इस अभियान में शामिल किया है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण संस्थान और संवाद एक बिंदु की तरह काम करते हैं और किसानों की उत्पादकता बढ़ाते हैं। अंत में उन्होंने कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के राष्ट्रव्यापी कृषि संकल्प अभियान के लिए आभार जताया गया। मंच का संचालन संस्थान के सहायक प्रोफेसर डा0, जसविंदर कौर ने किया। इस मौके पर संस्थान के शिक्षण या गैर-शिक्षण कर्मचारी मौजूद रहे।