अवैध कॉलोनियों व अवैध निर्माण के विरुद्ध तोडफ़ोड़ की कार्रवाई की गई

3

करनाल । जिला नगर योजनाकार ने बताया कि बुधवार को पुलिस बल के सहयोग से नीलोखेड़ी-तरावड़ी में 2 अवैध कॉलोनियों व 1 अवैध निर्माण के विरुद्ध तोडफ़ोड़ की कार्रवाई की। तोडफ़ोड़ की कार्रवाई ड्यूटी मजिस्ट्रेट व पुलिस की उपस्थिति में की गई। पहली अवैध कॉलोनी सैकंडा रोड पर स्थित थी, जिसका एरिया लगभग 2 एकड़ था। इस कॉलोनी में एक चारदीवारी को ध्वस्त किया गया। इसी तरह एक अवैध निर्माण जो कि सैकंडा रोड पर स्थित था, जिसका एरिया लगभग 1 कनाल था। इस अवैध निर्माण की केवल चारदीवारी बनी हुई थी, जो कि ध्वस्त कर दी गई। दूसरी अवैध कॉलोनी रेलवे स्टेशन तरावड़ी के पास खाद, श्याम मंदिर के साथ स्थित थी, जिसका एरिया लगभग 0.5 एकड़ था। इस कॉलोनी में एक दुकान व सभी कच्ची सडक़ों को ध्वस्त किया गया। जिला नगर योजनाकार द्वारा लगातार तोडफ़ोड़ की कार्रवाई की जा रही है।
उन्होंने बताया कि अवैध कॉलोनियों व अवैध निर्माण करने वालों की लगातार एफ.आई.आर. भी दर्ज करवाई जा रही है। जिला नगर योजनाकार, करनाल द्वारा समय-समय पर सभी को सूचित भी किया जा रहा है कि वे कोई भी अवैध कॉलोनियां व अवैध निर्माण को बढ़ावा न दें, अन्यथा उनके साथ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। अवैध कॉलोनियों व अवैध निर्माण पर अंकुश लगाने के लिए सभी तरह की कार्रवाई की जा रही है व अवैध कॉलोनियों / अवैध निर्माण के लिए किसी तरह की कोताही नहीं बरती जाएगी।
उन्होंने आम जनता से एक बार फिर से अपील की जा रही है कि वह डीलरों के जाल में न फंसे और शहर में बनी वैध कॉलोनियों में प्लाट  खरीद कर अपना घर बनाए तथा डीलरों से अपील की गई की वह टाउन एंड कंट्री प्लानिंग, हरियाणा, चंडीगढ़ से लाइसेंस लेकर कॉलोनी विकसित करें ताकि आम जनता को उसका फायदा मिले।