उद्यमिता पखवाड़े के अंतर्गत वाद-विवाद, पोस्टर मेकिंग एवं स्लोगन लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन

55

इन्द्री विजय काम्बोज || शहीद ऊधम सिंह राजकीय महाविद्यालय, मटक माजरी-इंद्री (करनाल) में उद्यमिता पखवाड़े के अवसर पर वाद-विवाद, पोस्टर मेकिंग एवं स्लोगन लेखन प्रतियोगिताओं का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. महेंद्र सिंह बागी के दिशा-निर्देशन और प्रोफेसर (डॉ) सुरेन्द्र सिंह में स्टूडेंट प्रोग्रेशन सेल द्वारा किया गया । इस अवसर पर महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य प्रो. सुरेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को उद्यमिता की महत्ता समझाते हुए प्रेरित किया और कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों में सृजनात्मकता, नेतृत्व क्षमता एवं आत्मविश्वास का विकास करती हैं। इस प्रतियोगिता में लगभग 60 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
वाद–विवाद प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पक्ष एवं विपक्ष में प्रभावशाली तर्क प्रस्तुत किए और उद्यमिता को नवाचार, स्टार्टअप, आर्थिक विकास और आत्मनिर्भर भारत अभियान से जोड़ते हुए अपने विचार रखे। निर्णायक मंडल डॉ. सविता रानी, प्रो. वंदना सैनी और डॉ. मंजू ने प्रतिभागियों की अभिव्यक्ति, तर्क–शक्ति और भाषा–प्रयोग के आधार पर परिणाम घोषित किए। इसमें अभिषेक ने प्रथम, शुभम ने द्वितीय व खुशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया ।
पोस्टर मेकिंग एवं नारा लेखन प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उद्यमिता व आत्मनिर्भर भारत विषय पर प्रभावशाली एवं रचनात्मक नारे व चित्र प्रस्तुत किए। निर्णायक मंडल में प्रो पूजा, डॉ हरीश कुमार एवं डॉ. निर्मला शामिल रहे। स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में तनिशा शर्मा ने प्रथम , सौरव ने द्वितीय व रूपाक्षी ने तृतीय स्थान तथा पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में चांदनी ने प्रथम ,अभिषेक ने द्वितीय तथा मुस्कान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया ।
सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया ।अंत में स्टूडेंट प्रोग्रेशन सेल की संयोजिका प्रो. पूजा ने सभी प्रतिभागियों, निर्णायकों और उपस्थितजनों का धन्यवाद किया।