बाबैन (रवि कुमार): भाजपा सरकार ने देश व प्रदेश के उन्नति के लिए सराहनीय कार्य किए है। भाजपा सरकार ने देश व प्रदेश में फैमिली आइडी के माध्यम से सभी को सुविधाएं देने का काम किया है। उपरोक्त शब्द भाजपा केंद्र राज्य समन्वयक सुशासन विभाग के प्रदेश सदस्य डॉ गणेश दत्त शर्मा ने गांव गुढा में पत्रकारों से बातचीत करते हुए। उन्होंने कहा कि भाजपा की ओर से देश व प्रदेश में भरपूर विकास कार्य करवाये जा रहे है। प्रदेश की मनोहर सरकार ने फैमिली आइडी में जिस परिवार की वार्षिक आय 1 लाख, 80 हजार रूपये तक है, उनकी बेटियों की कॉलेज शिक्षा निशुल्क की गई है। वहीं जिन परिवारों की वार्षिक आय 3 लाख रूपये से कम है, उनकी बेटियों की आधी फीस सरकार की ओर से दी जायेगी। भाजपा सरकार के इस फैसले का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया है। भाजपा केंद्र राज्य समन्वयक सुशासन विभाग के प्रदेश सदस्य डॉ गणेश दत्त शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार युवाओं की शिक्षा के प्रति गभीर है और ताकि प्रदेश के बच्चे शिक्षा ग्रहण कर सकें इसके लिए अनेक प्रकार की योजनाएं चलाई गई है। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश में भाजपा की तीसरी बार सरकार बनना तय है क्योकि भाजपा सरकार के द्वारा हर वर्ग के कल्याण के लिए विकास कार्य किए गए है। इस मौके पर रमेश पंवार, भूपेंद्र सिंह व अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।