करनाल विजय काम्बोज । कृषि उप-निदेशक डॉ. वजीर सिंह ने बताया कि जिला में धान फसल की कटाई उपरांत किसानों द्वारा सब्जी सहित अन्य फसलों को लगाने के लिए डी.ए.पी. खाद की आवश्यकता को मध्यनजर रखते हुए जिला में डी.ए.पी. खाद की पर्याप्त उपलब्ता सुनिश्चित की गई है।
उन्होंने बताया कि जिला में डी.ए.पी. खाद की कमी नहीं है। सरकार की हिदायतों अनुसार 40 प्रतिशत खाद पैक्स (पी.ए.सी.एस) को हैफेड (एच.ए.एफ.इ.डी.) द्वारा दिया जाता है। विभाग द्वारा किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए उप-निदेशक कार्यालय व सभी खंड कृषि अधिकारी के कार्यालयों के बाहर डी.ए.पी. स्टॉक की सूची खाद विक्रेताओं के नाम व मोबाइल नंबर सहित प्रतिदिन प्रदर्शित की जा रही है।
उन्होंने किसानों से अनुरोध किया कि एम.आर.पी पर ही खाद को खरीदें। अगर कोई खाद विक्रेता तय मूल्य से ज्यादा खाद को बेचता है, तो किसान सम्बंधित खंड कृषि अधिकारी व जिले में कार्यरत अधिकारियों से डीलर के खिलाफ शिकायत दे सकता है। उन्होंने सभी खाद विक्रेताओं को निर्देश दिए कि अपनी दुकान पर प्रतिदिन खाद के स्टॉक व मूल्य प्रदर्शित करें। ऐसा ना करने पर उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के तहत कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।









