रचनात्मकता से उद्यमिता को नई दिशाः राकेश भाटिया

214

करनाल विजय काम्बोज  । बाबू मूल चंद जैन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 22 अगस्त से 4 सितम्बर तक चल रहे उद्यमिता पखवाड़े के तहत गत दिवस को पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में संस्थान के  छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों ने विभिन्न पोस्टरों के माध्यम से उद्यमिता के महत्त्व और आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर संस्थान के प्राचार्य राकेश भाटिया ने प्रतियोगिता का निरीक्षण किया और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि युवाओं की रचनात्मक सोच ही उद्यमिता का आधार है। विद्यार्थी कल्पनाओं को कला और विचारों के माध्यम से प्रस्तुत करते हैं तो वे भविष्य में सफल उद्यमी बनने की दिशा में एक मजबूत कदम बढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में उद्यमिता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास और नवाचार की भावना को भी सशक्त किया।