कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

45

बराडा (जयबीर राणा थंबड)
कांग्रेस कार्यालय बराड़ा पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा स्वंत्रता दिवस मनाया गया। इस मौके पर मुलाना विधायक पूजा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी।
विधायक ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 15 अगस्त का दिन भारतीय लोकतंत्र और हर भारतीय के लिए काफी खास दिन है। यही वह दिन है जब भारत को ब्रिटिश शासन से आजादी मिली थी। इसी वजह से हर साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। आज के समय में भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आज हम देश की आजादी की सालगिरह मना रहे हैं। हमें जो आजादी मिली, वह आसानी से नहीं मिल गई। इसके लिए हमें बड़ी कुर्बानी देनी पड़ी है और लंबा संघर्ष करना पड़ा है।महात्मा गांधी, भगत सिंह, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, चंद्र शेखर आजाद जैसे हजारों स्वतंत्रता सेनानियों ने बलिदान दिया। तब जाकर हम आजाद फिजा में सांस लेने के काबिल हो पाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने देश को एकजुट रखने का संदेश दिया है। इसलिए हमें यदि तिरंगे की शान को बचाने के लिए विघटनकारी ताकतों से लड़ना पड़ा तो हम पीछे नहीं हटेंगे।इस दौरान सैंकड़ो की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।