हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी

चंडीगढ़:वीएस भारती||  हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 9 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है। इसमें उचाना कलां से बृजेंद्र सिंह और गुरुग्राम से मोहित ग्रोवर को मैदान में उतारा गया है। इस सूची के साथ कांग्रेस ने 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए कुल 41 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने इससे पहले 32 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और पहलवान विनेश फोगाट का नाम भी शामिल था। हरियाणा में 5 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 12 सितंबर है। चुनाव के नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।
9 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी
कांग्रेस पार्टी ने रविवार को हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 9 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में थानेसर से अशोक अरोड़ा, गन्नौर से कुलदीप शर्मा और उचाना कलां से बृजेंद्र सिंह को टिकट दिया गया है। टोहाना से परमवीर सिंह, टोशाम से अनिरुद्ध चौधरी और मेहम से बलराम दांगी को चुनावी मैदान में उतारा गया है। नांगल चौधरी से मंजू चौधरी, बादशाहपुर से वर्धन यादव और गुरुग्राम से मोहित ग्रोवर को टिकट दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!