राहुल गांधी की सोच है कि मजबूत लीडरशिप तैयार की जाए, और धरातल पर काम करने वाले मजबूत और कर्मठ कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाया जाए
करनाल (सीमा देवी ) जिला कांग्रेस कार्यालय करनाल में जिला अध्यक्ष(शहरी) पराग गाबा की अध्यक्षता में अहम बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में पार्षद पद का चुनाव लड़ चुके नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कांग्रेस विपक्ष आपके समक्ष के तहत हर वार्ड में कार्यक्रम चलाकर लोगों की समस्याएं सुनी जाएंगी और वार्डो की समस्याओं को हल करवाने के लिए प्रशासन को अवगत करवाया जाएगा। इस कार्यक्रम के तहत लोगों को कांग्रेस की नीतियों के प्रति जागरूक किया जाएगा और कांग्रेस के साथ जोड़ने का काम किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष(शहरी)पराग गाबा ने कहा कि राहुल गांधी की सोच है कि कांग्रेस में लीडरशिप तैयार की जाए और धरातल पर काम करने वाले मजबूत और कर्मठ कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाया जाए। कांग्रेस विपक्ष आपके समक्ष अभियान के तहत कांग्रेस और मजबूत होगी। उन्होंने कांग्रेस के सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि इस अभियान से जुडक़र कांग्रेस को मजबूत करने का काम करें। पराग गाबा ने कहा कि इस रविवार से वार्ड-1,2 से इस अभियान की शुरूआत की जाएगी। इस अवसर पर पार्षद पप्पू लाठर, जीतराम कश्यप, विनोद तिरोरिया, रोहित जोशी, तरुण चौहान, अंकित चौहान, अशोक दुग्गल, नीतिश ठाकुर, प्रवीण पूनिया, पंकज पाल, विकास कंबोज, राकेश ढाकवाला, विनीत गुप्ता, चंद्रकांत खट्टर, एडवोकेट विकास संधू, सिकंदर संधू, राजपाल संधू, योगा आगी, यशवीर सिंह, सतीश गाबा, विक्की भारद्वाज, सौरव सोनी, विनोद शर्मा, ललित आहूजा, अनुराग ठाकुर, साहिल डाबर, विजेंद्र खोखर, राजपाल संधू, विशाल चौधरी, अजीत पवार, पवन कश्यप आदि काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।









