स्पीकर हरविंदर कल्याण ने की अधिकारियों के साथ बैठक
मुगल कैनाल व शेखपुरा कचरा प्लांट की स्वच्छता को लेकर की चर्चा
ड्रेन नंबर-1 के नवीनीकरण की योजना बनाने के भी दिए निर्दे करनाल|| हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने शनिवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक कर मुगल कैनाल व शेखपुरा कचरा प्लांट की स्वच्छता को लेकर चर्चा की और ड्रेन नंबर-1 के नवीनीकरण की योजना बनाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता और सौंदर्य को प्राथमिक कार्यों में रखें और जो संबंधित अधिकारियों के दिमाग की कल्पना है उसको साकार रूप कैसे और कितनी समय अवधि में मिल सकता है इसकी रूपरेखा बनाएं ताकि कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से संपन्न किया जा सके।
विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने अधिकारियों की बात सुनने के बाद कहा कि कार्य टुकड़ों में नहीं पूरा संपन्न होगा, मुगल कैनाल व शेखपुरा कचरा प्लांट की स्वच्छता की जिम्मेदारी नगर निगम कमिशनर वैशाली शर्मा को दी गई और उनसे समय अवधि भी पूछी गई कि सफाई का ये कार्य कितनी अवधि में पूरा हो जाएगा, इसी तरह ड्रेन नंबर-1 के नवीनीकरण की योजना के निर्देश देते हुए श्री कल्याण ने अधिकारियों से पूछा कि बजट की तो कोई दिक्कत नहीं है, दिक्कत कहां है और इसे अमलीजामा कैसे पहनाया जा सकता है। जनता में अपने संवेदी स्वभाव के लिए पहचाने जाने वाले विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने अधिकारियों से स्पष्ट कहा कि हम किसी भी योजना को अमलीजामा पहनाते हुए ये जरूर सोचें कि जनता को उससे लाभ हो और किसी तरह के सरकारी प्रावधान से उन्हें तकलीफ ना हो, इस पर अधिकारियों ने हामी भरी और कहा कि उनके आदेश की पालना होगी। उन्होंने बरसात के बाद सड़कों खासतौर पर रिंग रोड क्रास होने पर यूनिवर्सिटी के पास जो सड़क है उस पर अधिकारियों को ध्यान देने के लिए कहा। इसके अलावा जिन सड़कों की हालत खराब हुई है उस पर तुरंत काम करने के निर्देश दिए गए। विधानसभा अध्यक्ष ने दोहराया कि काम के अंदर सौंदर्यकरण पर जरूर ध्यान दिया जाए, सफाई व्यवस्था बहुत बढिया हो और इस पर अधिकारी तवज्जो दें क्योंकि जिस काम पर अधिकारी ध्यान देते हैं वो काम पूरा भी होता है और अच्छा भी। उन्होंने बरसाती दिनों के बाद नहरों पर बांध प्रबंधन के सुचारू इंतजामात के लिए सिंचाई व संबंधित विभाग के अधिकारियों को बधाई दी।









