चौकीदार 18 सिंतबर को पंचायत मंत्री के आवास पर करेगें प्रदर्शन-जिला प्रधान मदन लाल

167
इन्द्री विजय काम्बोज || हरियाणा ग्रामीण चौकीदार सभा की एक मींटिग इन्द्री में आयोजित की गई जिसमें काफी संख्या में हल्के के चौकीदारों ने भाग लेकर अपनी समस्याओं के निदान बारे विचार विमर्श किया। इस अवसर पर चौकीदार सभा के जिला प्रधान मदन लाल ने बताया कि सरकार हठधर्मी पर डटी हुई है ओर हमारी मांगों की अनदेखी कर रही है। पिछले काफी समय में हमारी मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। उन्होंने चेताया कि यदि सरकार का यहीं रवैया रहा तो आने वाली 18 सिंतबर को सभी हरियाणा के चौकीदार पंचायत मंत्री के आवास पर एकत्रित होकर रोष प्रदर्शित करेगें। उन्होंने कहा कि इससे पहले हम जिला स्तर पर उपायुक्त के माध्यम से पंचायत मंत्री को ज्ञापन भी दे रहे है। सरकार कर्मचारियों के बजट में कटौती कर रही है। शिक्षा संस्थानों को प्रदेश में बंद किया जा रहा है। लोगों में सरकार के प्रति रोष है। यदि सरकार ने शीघ्र हमारी मांगों को नहीं माना तो हरियाणा के चौकीदार लंबे प्रदर्शन करने पर मजबूर होगें। हमारी मुख्य मांगों में चौकीदारों को पक्के कर्मचारी का दर्जा देना, सही समय पर वेतन देना, रिटायर चौकीदार को जो दो लाख रूपया देने का वायदा किया गया उसे अभी तक पूरा नहीं किया गया है ओर दुर्घटना होने पर चौकीदारों को पचास लाख रूपयों का मुआवजा दिया जाएं। ब्लाक प्रधान जरनैल सिंह ने बताया कि चौकीदारों को वेतन समय नहीं दिया जा रहा है ओर हमारी मांग है कि हमारा वेतन भी बढ़ाया जाएं। सरकार से अपील है कि हमारी मांगों को शीघ्र पूरा करने का काम करे। इस मौके पर मामू, सुरिन्द्र, देवी, सोमनाथ, मोहन व रमेश सहित काफी चौकीदार मौजूद रहे।