इन्द्री विजय काम्बोज || विधायक एवं व्हिप चीफ रामकुमार कश्यप ने गत दिवस आयोजित धन्यवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा इन्द्री हलके के विकास कार्यों के लिए करोड़ों रुपये की घोषणा करने पर हलके की जनता की ओर से मुख्यमंत्री का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। उन्होंने रैली के सफल आयोजन के लिए हलके की जनता,भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं के साथ-साथ कार्यक्रम से जुड़े प्रशासन के विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का भी धन्यवाद किया। साथ ही भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत सफल रही है, जिन्होंने धन्यवाद कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जनता को आमंत्रित किया।
विधायक एवं व्हिप चीफ ने कहा कि हलके की जनता ने धन्यवाद कार्यक्रम में पहुंचकर जो मान-सम्मान उन्हें दिया है,उसके वे बहुत आभारी है। हलके में बहुआयामी विकास हो यही उनका प्रयास हैं और इसमें हलके की जनता का सहयोग बहुत ही आवश्यक है। उन्होंने कहा कि अनाज मंडी में आयोजित धन्यवाद कार्यक्रम में उन्होंने हलके की सभी प्रमुख मांगों को प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के समक्ष रखा। उन्होंने हलके के विकास के लिए जितनी भी मांगे प्रदेश के मुख्यमंत्री के समक्ष रखी, मुख्यमंत्री ने उन सभी मांगों पर गंभीरता से विचार करने के उपरांत अधिकांश मांगे स्वीकार कर हलके की जनता को बहुत बड़ी सौगातें दी है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में चलाई जा रही योजनाओं के बारे भी विस्तार से जानकारी दी और बताया कि वे प्रदेश की जनता के हित को सर्वोपरि रखकर कार्य करेगें।
रामकुमार कश्यप ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने धन्यवाद कार्यक्रम में हलके के विकास के लिए परियोजनाओं की सौगात देते हुए लगभग 11 करोड़ 33 लाख रुपये की लागत की 4 परियोजनाओं का उदघाटन एवं शिलान्यास किया, जिनमें मुगल माजरा गांव में 33 केवी सब स्टेशन तथा मटक माजरी गांव में स्विमिंग पूल का उद्घाटन शामिल है। इसी प्रकार धनौरा एस्केप मे पानी के कारण प्रभावित होने वाले गांवों की समस्या का भी निराकरण किया जाएगा, बडा गांव के सीएचसी को पीएचसी में अपग्रेड किया जाएगा। हलके की सडको के नवीनीकरण एवं मरम्मत के लिए 10 करोड़ रुपये तथा मंडी बोर्ड की सड़कों के लिए 5 करोड़ रुपये की राशि देने की घोषणा भी की गई है। वहीं इंद्री हलके के स्कूलों के नवीनीकरण और उनके रखरखाव के लिए 5 करोड़ रुपये की राशि भी प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि इन घोषणाओं के अलावा अन्य विकास कार्यों को भी जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि जिन घोषित विकास कार्यों को हरी झंडी दी है, उन विकास कार्यों पर जल्द ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि उनका प्रयास हमेशा यही रहा है कि हलके में ज्यादा से ज्यादा विकास कार्य करवाए जाए। हलके से संबंधित जो भी विकास कार्य उनके समक्ष आएंगे, उन सभी विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करवा दिया जाएगा|
शिव रंजन शांडिल्य बने मीडिया वैलबिंग एसोसिएशन के डिजिटल आईटी सेल के प्रदेश अध्यक्ष