इन्द्री विजय काम्बोज ।। शहीद उधम सिंह के शहीदी दिवस कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेगें। यह कार्यक्रम इन्द्री की अनाज मंड़ी में 28 जुलाई सोमवार को आयोजित किया जा रहा है। यह जानकारी वरिष्ठ भाजपा नेता प्रदीप कांबोज ने अपने समर्थकों के साथ बातचीत में दी। प्रदीप कांबोज ने बताया इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए हल्के के गांव गांव जाकर लोगों को न्यौता दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शहीद सब के सांझे होते है। वो किसी एक धर्म या जात के नहीं होते है। शहीद उधम सिंह ने अपना जीवन देश के लिए कुर्बान कर दिया। कांबोज ने बताया कि बचपन में ही उधम ङ्क्षसंह जी के माता पिता का देहांत हो गया था। उन्होंने 1940 में लंदन में जाकर जलियांवाला बाग नरसंहार का बदला माइकल ओड़ायर को गोली मारकर लिया। इसी के चलते 31 जुलाई 1940 को लंदन के पेंटनविले जेल में उनको फांसी दे दी गई। उन्होंने कहा कि हमें शहीदों के दिखाए हुए मार्ग पर चलकर ही अपने जीवन को जीना चाहिए। इस मौके पर हरपाल कांबोज, अनिल नंबरदार, सोनू कांबोज, अमर सिंह कांबोज पूर्व सरंपच, ज्ञान कांबोज, राजेश कांबोज, मुकेश कांबोज, अमित, राजीव, कंवर लाल, रवि, शिवकुमार, संदीप, मनीष व सुमित कांबोज सहित कई अन्य मौजूद रहे।