नो पार्किंग व्हीकलों के काटे जा रहे हैं चालान : अभिनव सिवाच

37

पिहोवा यज्ञदत्त शास्त्री || उपमंडल अधिकारी नागरिक अभिनव सिवाच आईएएस ने कहा कि वीरवार को तहसील परिसर और एसडीएम कार्यालय में नो पार्किंग में खड़े वाहनों को देख कर तुरंत संज्ञान में लेते हुए 9 वाहनों के चालान मौके पर काटे गए, जिनमें कार और मोटरसाइकिल भी शामिल हैं।
एसडीएम अभिनव सिवाच ने बताया कि यदि वर्तमान में भी भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में नो पार्किंग में वाहन खड़े मिलते हैं तो ऐसे ही उनके चालान काटे जाएंगे। उन्होंने कहा कि नो पार्किंग में वहां खड़े करने से आम नागरिक को परेशानियों का सामना करना पड़ता है और बीच रास्ते में वहां खड़े होने से आने जाने की समस्या और जाम जैसी समस्या उत्पन्न होती है। इन समस्याओ से निजात पाने के लिए उन्होंने पुलिस विभाग को भी सख्त आदेश दिए हैं कि मुख्य बाजार तथा नो पार्किंग में किसी जगह पर कोई भी वहां खड़ा हुआ पाया गया तो उस पर एक्शन लेते हुए उसको वहां से हटाए और जो प्रक्रिया है उसके माध्यम से उसका चालान किया जाए ताकि आमजन को किसी परेशानी का सामना ना करना पड़े।