दून पब्लिक स्कूल मखाला में 12वीं कक्षा के सीबीएसई बोर्ड का परीक्षा परिणाम आया शत प्रतिशत

48

इंद्री विजय कांबोज।। दून पब्लिक स्कूल मखाला में 12वीं कक्षा के सीबीएसई बोर्ड का परीक्षा परिणाम आया जिसमें 12वीं कक्षा के 20 विद्यार्थियों में से 17 विद्यार्थी बहुत अच्छे अंक लेकर उत्तीर्ण हुए जिसमें 12वीं कक्षा की तृषा ने 86%, आरती ने 76%, स्नेहा ने 75%, तनु वर्मा ने 67%, कृष ने 65%, सुजल ने 65%, जाहिन ने 64% , प्रिया ने 61%, प्रवीण कुमार 66%, सचिन कुमार 62%, हैप्पी 62% तथा प्रिया में 61% मार्क्स प्राप्त किये। इसके साथ-साथ दसवीं कक्षा का सीबीएसई बोर्ड का परीक्षा परिणाम भी शत प्रतिशत रहा जिसमें दसवीं कक्षा के प्रशांत (96%) प्रथम स्थान पर और कशिश दूसरे स्थान पर (86%) टॉपर रहे। स्कूल प्रबंधन व स्कूल प्रधानाचार्या श्रीमती अनु कांबोज ने उत्तीर्ण छात्रों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य के लिए कामना की।