इन्द्री इन्द्री विजय काम्बोज ।।
विधायक रामकुमार कश्यप ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हरियाणा के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी को प्रदेश का नवनियुक्त मुख्यमंत्री बनाकर पिछडे वर्ग को एक बहुत बड़ी सौगात दी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश नवनियुक्त मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में बनी सरकार अब पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की योजनाओं एवं नीतियों को लेकर हरियाणा और अधिक उन्नति के शिखर की ओर बढ़ेगा। उन्होंने बताया कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बनाकर पिछड़ा वर्ग को बहुत बड़ा मान-सम्मान दिया है और यह साबित कर दिया है कि भाजपा सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। विधायक रामकुमार कश्यप ने कहा कि नवनियुक्त मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रदेश में चलाई जा रही योजनाओं एवं नीतियों को पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के पदचिन्हों पर चलकर आगे बढाकर समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का विकास करेगें। उन्होंने कहा कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने यह दिखा दिया कि एक सामान्य कार्यकर्ता भी प्रदेश का मुख्यमंत्री बन सकता है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने शासनकाल में प्रदेश को उन्नति के मार्ग पर ले जाने के लिए क्रान्तिकारी कदम उठाए है और अब पूर्व मुख्यमंत्री के विकल्प के रूप में नायब सिंह सैनी जैसे योग्य एवं सक्षम व्यक्ति को प्रदेश का मुख्यमंत्री चुना है। उन्होंने कहा कि अब नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री के रूप में अपनी युवा ऊर्जा का इस्तेमाल प्रदेश को विकास के पथ पर ले जाने के साथ-साथ सभी वर्गों की भलाई के लिए कार्य करेगें। विधायक रामकुमार कश्यप ने बताया कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री की ईमानदार छवि, समाजसेवी एवं सबको साथ लेकर चलने की रणनीति को ध्यान में रखते हुए उसे शीर्ष नेतृत्व में काम करने का मौका दिया है और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल को करनाल लोकसभा क्षेत्र से लोकसभा सदस्य बनने के लिए चुना है। इससे पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन होता रहेगा। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं का आह्वान किया है कि हमें अभी से ही पूरी लगन व निष्ठा से कार्य करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल को लोकसभा में भेजने के लिए अभी से तैयार हो जाना चाहिए। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की प्रशंसा करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश ने साढ़े नौ साल में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। इस मौके पर भाजपा के नेतागण राममूर्ति वाल्मीकि, मोहर सिंह, राजबीर कश्यप, सुमेर चंद, जय पाल कश्यप, राजपाल बीड रायतखाना, भरत सिंह, राजन्द्रि बैरागी, सुभाष खेडा, तेजपाल कश्यप, सुमित सैनी, विनोद शर्मा, विक्रम सरपंच, रणधीर सिंह सहित भाजपा के अन्य नेतागण एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहें।