रेड क्रॉस कार्यालय में रक्तदान शिविर आयोजित, 35 यूनिट रक्त एकत्रित

2

करनाल। उपायुक्त एवं जिला रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष उत्तम सिंह के मार्गदर्शन में वीरवार को रेड क्रॉस कार्यालय करनाल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 50 युवाओं व युवतियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया और 35 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इस दौरान रेडक्रॉस सचिव कुलबीर मलिक ने सभी रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया और शिविर में आए सभी युवाओं को रक्तदान के प्रति जागरूक करते हुए ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को रक्तदान करने का आह्वान किया।
रेडक्रॉस सचिव ने बताया कि 2025-26 जिला रेडक्रॉस द्वारा रेडक्रॉस कार्यालय में 12 रक्तदान शिविर लगाए गए, जिसमें से 377 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। इसी तरह निरंतर थैलीसीमिया के बच्चों के लिए रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे। ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ संजय वर्मा के नेतृत्व में सिविल अस्पताल की टीम द्वारा रक्त एकत्रित किया गया। उन्होंने बताया कि रक्तदान शिविर में दो बेटियों ने भी रक्तदान कर महिलाओं को रक्तदान के प्रति जागरूक किया।
इस अवसर पर कार्यवाहक जिला प्रशिक्षण अधिकारी राजपाल चौधरी, लेखा लिपिक प्रदीप नंदा, प्रोजेक्ट मैनेजर प्रमिला, लेखाकार सपना पाल, दर्शना सिंह काउंसलर, फस्र्ट ऐड लेक्चर्स डॉ नीना, नरेश पाल,श्वेता धीमन,डॉ विक्रम,पुनीत पाराशर,प्रवीण सिंगला, रीना कॉर्डिनेटर आदि उपस्थित रहे।