विकास कार्यो के दम पर जीतेगें-सैनी
विधायक रामकुमार कश्यप ने मुख्यमंत्री के सामने रखी कई मांगे,
इन्द्री विजय कांबोज।।
इन्द्री की अनाज मंड़ी में आज एक विशाल जन आर्शिवाद रैली का आयोजन किया गया जिसमें भारी संख्या में हल्कावासियों ने भाग लिया। इस रैली में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिहं सैनी ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। रैली में पंहुचनें पर मुख्यमंत्री सैनी का भव्य स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री को विधायक रामकुमार कश्यप ने पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री नायब सैनी इन्द्री में आयोजित जन आशीर्वाद रैली में भाजपा कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाने के साथ ही कांग्रेस पर बरसे। सीएम ने का कि भाजपा मिशन मोड़ और कांग्रेस कमीशन मोड़ पर करती है। नायब सैनी ने कहा कि आज से 10 साल पहले का राज याद करें। तब प्रदेश में निराशा ,भय व आक्रोश का माहौल था। नौकरियों पर क्षेत्रवाद व भाई भतीजावाद का बोलबाला था। प्रदेश की अर्थव्यवस्था जर्जर हो चुकी थी। पूरा सहकारी ढांचा तहस-नहस हो गया था। भाजपा सरकार ने 2014 में प्रदेश का दायित्व संभाला। हमारी सरकार ने सबसे पहले कानून व्यवस्था पर काम किया। प्रशासन को चुस्त दुरुस्त बनाया। लोगों में भावना जागृत की प्रदेश में जनता की सरकार है। पहले गरीब का हिस्सा कांग्रेस के नजदीकी निगल जाते थे। सिस्टम उन्हें इसकी छूट देता था। गरीब के हिस्से में केवल सरकारी दफ्तरों के चक्कर आते थे।
हमारी सरकार ने गरीबों के लिए काम किया। क्षेत्रवाद को समाप्त किया। आज आम आदमी को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। नायब सैनी ने कहा कि वीरवार सुबह ही उन्होंने बारिश से फसलें खराब होने पर किसानों के खाते में 525 करोड़ पहुंचाने का काम किया है। 23 हजार परिवारों को एक हजार किलोमीटर फ्री बस पास की सुविधा दी है। 1.80 लाख से कम आय वालों के घर 2 किलोवॉट का सोलर सिस्टम लगाने का काम भी सरकार कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज शहर के साथ ही देहात में भी 24 घंटे बिजली सप्लाई पहुंच रही है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ-सबका विकास के मूलमंत्र पर चल रही है। उन्होंने खुद 2 दिन पहले 3400 करोड़ की लागत की 600 परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास प्रदेश में किया है। इसके अलावा भाजपा सरकार की अन्य उपलब्धियां भी मुख्यमंत्री गिना गए।
बॉक्स
विकास कार्यों के दम पर जीतेंगे
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि चुनाव आयोग ने तारीख का ऐलान कर दिया है। एक अक्तूबर को चुनाव होगा। हम इसका स्वागत करते हैं। हमारी तैयारी पूरी है। नायब सैनी ने कहा कि भाजपा ने 10 वर्षों से मिशन मोड पर काम कर रही है। विकास कार्यों के दम पर जीत दर्ज करेंगे। दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हरियाणा में भाजपा की सरकार बनाएंगे। इंद्री में आयोजित जन आशीर्वाद रैली में विधायक रामकुमार कश्यप, जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा, सीएम के ओएसडी संजय बठला, मेहर सिंह कलामपुरा, पूर्व विधायक बख्शीश सिंह विर्क, मंडल अध्यक्ष अमदीप विर्क व अमित काम्बोज सहित अन्य मौजूद रहे।
बॉक्स
इंद्री विधानसभा के विकास कार्य गिनाए
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने इंद्री की सडक़ों पर करोड़ों रुपए खर्च किए। करनाल से गढ़ी बीरबल सडक़ 19 करोड़ खर्च किए। इंद्री विधानसभा क्षेत्र में 46 ट्यूबैल लगवाए। एक सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट भी स्थापित करवाया। 118 किलोमीटर लंबी पेयजल पाइप लाइन व 13 किलोमीटर लंबी सीवरेज लाइन बिछवाई है। कुंजपुरा में 1.24 करोड़ से नया बस स्टैंड बनाया। शहीद उधम सिंह मटकमाजरी में नए साइंस ब्लॉक और लाईब्रेरी व कैंटीन बनाई गई। इंद्री में कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र व सीएससी को अपग्रेड कर 50 बैड का अस्पताल बनाया गया है। इंद्रगढ़ में खेल स्टेडियम सहित भाजपा राज की अन्य उपलब्धियां जनता के सामने रखी।
बॉक्स
विधायक ने रखी यह मांगें
जन आशीर्वाद रैली के मंच से विधायक रामकुमार कश्यप ने अपने हलके की आवाज बुलंद की। रामकुमार कश्यप ने मंच पर मांगपत्र पढ़ा। उन्होंने कहा कि यमुना बैल्ट में गर्ल राजकीय कन्या कालेज का निर्माण किया जाए। धनौरा एस्केप करीब 20 गांवों को प्रभावित कर रही है। इसका स्थाई समाधान करें। विधायक ने सडक़ों की नवनीकरण के लिए 50 करोड़ की मांग की। इंद्री ब्लॉक में नई आई.टी.आई. की मांग रखी। बड़ा गांव में पीएचसी औश्र जोहड़ माजरा, बुटानखेड़ी, रायतखाना, जनेसरो व सैयद छपरा के स्कूल को 12वीं तक करने की मांग की। विधायक ने जोहड़ माजरा, कलरी जगीर, समसपुर, रंदौली, ब्याना, खुखनी, नन्हेड़ा, डेरा हलवाना, समौरा व नौरता स्कूल की ईमारत का नवनीकरण करवाने की डिमांड भी रखी। इसके अलावा ब्याना में आयुवेर्दिक डिस्पेंसारी के साथ पंचकर्मा सेंटर और हर्बल पार्क के विस्तार करने की मांग रखी। इंद्री में लेक बनाने व लहसून रिसर्च सेंटर के निर्माण की आवाज भी उठाई। इंद्री बाईपास के नवनीकरण व चौड़ा करने की डिमांड भी रैली में की। इंद्री में नए बस स्टैंड व 220 केवी पावर हाउस बनाने की मांग भी की। विधायक ने कहा कि इंद्री के किले का पुरातत्व विभाग सौदर्यीकर्ण करे। प्रत्येक गांव में ई-लाईब्रेरी भी बनाई जाए। विधायक ने गुढा, इंद्री में वार्ड नंबर 10, 11, 12, 13 में बसे लोगों को मालिकाना हक देने की मांग भी उठाई। इसके अलावा अन्य कई मांगें भी विधायक ने रखी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष योगेन्द्र राणा, सोहन लाल जिला परिषद येचरपर्सन प्रतिनिधि, धर्मपाल शांडि़ल्य, अमनदीप सिंह विर्क, अमित कांबोज, मोहन्द्र प्रेमी, सुनील खेड़ा, भगत मोहिन्द्र तोमर, रघुबीर बतान सहित सैंकड़ों की संख्या में भाजपा नेता व कार्यकत्र्ता मौजूद रहे।