भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. अर्चना गुप्ता एवं विधायक एवं गवर्नमेंट चीफ व्हिप रामकुमार कश्यप ने संयुक्त रूप से त्रिवेणी लगाकर पर्यावरण का दिया संदेश

6
इन्द्री विजय काम्बोज । देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. अर्चना गुप्ता एवं विधायक एवं गवर्नमेंट चीफ व्हिप रामकुमार कश्यप ने संयुक्त रूप से त्रिवेणी लगाकर संदेश दिया कि पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए हर व्यक्ति को कम से कम एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। अगर देश का प्रत्येक व्यक्ति वृक्षों को बचाओ, पौधों को लगाओ की पहल करे तो हमारे देश में प्राकृतिक परिवर्तन देखने को जरूर मिलेगा।
इसके उपरांत एक भारत, श्रेष्ठ भारत के अंतर्गत अनाज मंडी में भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं सहित आढ़तियों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बोलते हुए प्रदेश महामंत्री डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि लगातार हो रही अभूतपूर्व प्रगति एवं उन्नति के कारण हमारा देश विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है। पिछले दिनों भारत द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की ताकत को पूरी दुनिया ने देखा है। भारत ने पाकिस्तान के मंसूबों को खत्म कर उसके आतंकवादियों के 9 अड्डों को समाप्त कर उसे सबक सिखाने का कार्य किया है। इस प्रकार हर क्षेत्र में भारत मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है। देश सुरक्षित हाथों में है, केंद्र व प्रदेश की सरकार लगातार देश व प्रदेश को मजबूत करने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार व्यापारियों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने शासन काल में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लगातार किसान, व्यापारी आदि का विकास कैसे हो तथा इसके साथ-साथ हर क्षेत्र में आगे बढ़ते जा रहे हैं।
बैठक में बोलते हुए विधायक एवं गवर्नमेंट चीफ व्हिप रामकुमार कश्यप ने कहा कि देश को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने में हम सभी की सहभागिता बहुत जरूरी है। इसलिए हम सभी को मिलकर देशहित में कार्य करना होगा। उन्होंने पर्यावरण पर बोलते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र का सपना है कि हमें अपने वातावरण को दूषित होने से बचाने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए और प्रधानमंत्री मोदी का नारा है कि हमें एक पौधा अपनी मां के नाम से अवश्य लगाना चाहिए। इसलिए हमें मां के नाम पर पौधा लगाकर उसकी देखरेख भी अवश्य करनी चाहिए। इस प्रकार यदि सारे देश में पौधे लगेंगे तो हमारा वातावरण दूषित होने बचेगा और हमें शुद्ध ऑक्सीजन मिलेगी। हमें अपनी आने वाली पीढिय़ों के उज्जवल भविष्य के लिए पौधारोपण अवश्य करना चाहिए, क्योंकि यदि हम आज कोई पौधा लगाते है तो उसका लाभ आगे चलकर हमारे बच्चों को अवश्य मिलेगा। उन्होंने आमजन से अपील की कि अपनी आने वाली पीढियों को दूषित वातावरण न देकर उन्हें शुद्ध वातावरण देना होगा और यह तभी संभव होगा जब हम मिलकर अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाएं और उनकी देखभाल अच्छी तरह से करेंगें।
इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण लाठर, धर्मपाल शांडिल्य, अवधेश जिन्दल, मंडल अध्यक्ष विजय कश्यप, पंकज काम्बोज, अमित खेडा, महेंद्र सिंह पंजोखरा, सुभाष खेडा, दिनेश जिन्दल, सौरभ चौधरी, जय प्रकाश बंसल, रामकुमार, पवन कुमार, दीपक सैनी सहित भाजपा के वरिष्ठ नेतागण, आढती, भाजपा कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहें।