भाजपा नेता रमन सैनी ने मुख्यमंत्री को बुके भेंट कर लिया आर्शिवाद

228

इन्द्री विजय  काम्बोज  ।। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज शाम लाडवा से दिल्ली जाते समय कुछ समय के लिए इंद्री में रेस्ट हाऊस के नजदीक कार्यकत्र्ताओं से मिले। इस अवसर पर भाजपा नेता व जिला कष्ट निवारण समिति के सदस्य रमन सैनी ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया ओर उनको बुके भेंट किया। रमन सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री सर्व जातियों के नेता है ओर सभी को पूरा मान सम्मान देते है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार प्रदेश की जनता के लिए कल्याणकारी योजनाओं को लागू कर रही है ओर प्रदेश का हर वर्ग सरकार की नीतियों से संतुष्ट है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि बिहार चुनावों में भी भाजपा बहुमत से विजयी होकर सरकार बनाने का काम करेगी। इस मौके पर काफी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकत्र्ता मौजूद रहे।