कार्यकत्र्ताओं के दम पर केंद्र व प्रदेश में फिर बनेगी भाजपा सरकार : फणीन्द्र नाथ शर्मा

16

बाबैन,26 नवंबर(रवि कुमार): बाबैन के किसान रैस्ट हाऊस में भाजपा के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य, लाडवा विधानसभा व जिला कार्यकारणी सदस्य, मंडल प्रधान, मोर्चे, प्रकोष्ठ, जिला संयोजक, मंडल पालक, जिला प्रभारी व अन्य भाजपा के पदाधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक अध्यक्षत भाजपा के प्रदेश महामंत्री पवन सैनी ने की। इस बैठक में भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा ने मुख्यरूप से शिरक्त की। इस मौके पर ने प्रदेश संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा कहा कि कार्यकतार्ओं के दम पर देश और प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन सरकार तीसरी बार भी बनेगी। प्रदेश संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा बाबैन में रविवार को बाबैन में लाडवा हलके के कार्यकतार्ओ की संगठनात्मक बैठक में बोल रहे थे। प्रदेश संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा ने आपस में मिलकर आगे बढऩे की सलाह दी। संगठन मंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा, भाजपा के प्रदेश महामंत्री पवन सैनी, जिला अध्यक्ष रवि बतान, चेयरमैन धर्मबीर मिजार्पुर, उा. गणेश दत्तज शर्मा ने दीप जलाकर बैठक की शुरुआत की। बैठक में लाडवा विधानसभा में रहने वाले प्रदेश, जिला, मोर्चा, प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। फणीन्द्र नाथ शर्मा ने कहा कि कार्यकत्र्ताओं के दम पर देश और प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 में हरियाणा से दस की दस सीटों पर कमल खिलेगा। उन्होंने ने कहा कि बूथ की मजबूती के कारण ही हम लगातार चुनाव जीतते आ रहे हैं। मेरा बूथ, सबसे मजबूत नारे को कार्यकत्र्ताओं ने अपनी मेहनत और लगन से साकार किया है। चुनाव 2024 को ध्यान में रखते हुए सभी कार्यकत्र्ता अभी से जुट जाएं और अपने-अपने बूथ को जीतने पर फोकस रखें। जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अपने मंडल के बूथ स्तर तक पहुंचाएं और लोगों को लाभ दिलाएं। प्रदेश संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा ने कार्यकत्र्ताओं को संगठन को और अधिक मजबूत करने का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि देश में ऐसी सकारात्मक परिस्थितियां निर्मित करनी होंगी जिससे भारत का वैभव विश्व में परम वैभव को प्राप्त करे। इसके लिए कार्यकत्र्ताओ को प्रयास करना होगा। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर काम कर संगठन को मजबूत करें। संगठन मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का सम्मान पूरी दुनिया में बढ़ा है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री पवन सैनी  ने कहा कि कार्यकर्ता का पसीना बहता है, तब सरकारें बनती हैं। उन्होंने संगठन मंत्री को भरोसा दिलाते हुए कहा कि लाडवा हल्के का प्रत्येक कार्यकर्ता मोदी-मनोहर सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश में 2024 में हम कार्यकर्ताओं के दम पर केंद्र और प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाएंगे। इस मौके पर इस मौके पर चेयरमैन धर्मबीर मिर्जापुर, भाजपा के जिला प्रधान रवि बतान, बाबैन मंडल प्रधान जसविन्द्र सिंह हमीदपुर, सरपंच संजीव सिंगला, भाजपा नेता डा.गणेश दत्त शर्मा, अंकुश गोयल लाडवा, ब्लाक समिति वाईस चेयरमैन अमन शर्मा, भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री रीना सैनी, विनोद सिंगला, सतबीर मंगौली, नैब ईशरहेड़ी, राय सिंह, गरजा सिंह, विकास शर्मा जालखेड़ी, गुरनाम मंगौली, अरविंद कुमार, मनोज धवन, शकुतला शर्मा व अन्य भाजपा कार्यकत्र्ता मौजूद रहे।