भाजपा सरकार ने हरियाणा में किए जनहित के कार्य : रणधीर कश्यप

136

इन्द्री  विजय काम्बोज ।। भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं हरियाणा कश्यप राजपूत सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष रणधीर कश्यप ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने हरियाणा में जनहित के कार्य किए। भाजपा ने शुरूआत से मिशन मोड पर काम किया। पहले की सरकारों में पर्ची व खर्ची का बोलबाला था। जबकि भाजपा राज में युवाओं को मैरिट के आधार पर नौकरियां मिली। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस कुप्रथा को समाप्त किया। भाजपा सरकार ने पूरे प्रदेश के युवाओं को योग्यता के आधार पर नौकरी देकर युवाओं के साथ न्याय किया। रणधीर कश्यप ने गांवों में जाकर भाजपा की नीतियों का प्रचार किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों की बदौलत जनता का सरकार में विश्वास बढ़ा है। दावा किया की आगामी विधानसभा चुनाव में तीसरी बार फिर से भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत से सरकार बनेगी। रणधीर कश्यप ने कल्याणकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी भी पूर्व सीएम मनोहर लाल के नक्शे कदम पर चले।

सादगी के प्रतीक नायब सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ सबका विकास के मंत्र को साकार किया। भाजपा सरकार ने हर वर्ग को राहत देने की कोशिश की। प्रदेश के हर हलके में समान विकास कार्य करवाए। रणधीर कश्यप ने कहा कि कांग्रेस की आपसी फूट जगजाहिर है। इनके नेता आपस में ही फाइट कर रहे हैं। जनता के हितों से इन्हें कोई सरोकार नहीं है। रणधीर कश्यप ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसमें आम कार्यकर्त्ता भी अपनी काबीलियत के दम पर बड़े आहदों पर पहुंचते हैं।