बराड़ा(जयबीर राणा थंबड)
भारतीय जनता पार्टी ने बराड़ा मंडल की कार्यकारिणी गठित की है। मंडल प्रधान डिंपल राणा ने बताया कि जिलाध्यक्ष मनदीप राणा से विचार विमर्श के बाद नए सदस्यों को घोषित किया गया। उन्होंने बताया कि विभा गुप्ता, सुधा सिंह, अपर्णा देवी, प्रियंका देवी, प्रीति अहलावादी, सपना देवी, रीटा देवी, अंजू बाला, कांता देवी, राजबाला, योगेश गुप्ता, विजयपाल सैनी, विशाल सिंगला, हरीश चावला, ललित शर्मा, मुनीश महाना, प्रवीण भार्गव, रण सिंह, अशोक सैनी, नवदीप शर्मा, राजमोहन सिंह, राजिन्द्र सिंह, बॉबी वधवा, इकबाल सिंह, अवनीश चौहान, भूषण सिंह, राजीव धीमान, रामकरण, कृष्ण लाल, दीपक बाजवा, दीपू कश्यप, रजनीश मेहता, अजेब सिंह, अशोक मेेंहदीरत्ता आदि शामिल हैं। डिंपल राणा ने सभी नवनिर्वाचित कार्यकारिणी सदस्यों से उम्मीद जताई कि वह संगठन के लिए बढ़-चढक़र कार्य करेंगे और सरकार की नीतियां जन-जन तक पहुंचाएंगे।









