भारत विकास परिषद, कर्ण  शाखा ने किया दायित्व ग्रहण समारोह का सफलतापूर्वक आयोजन

47
करनाल विजय काम्बोज
स्थानीय महाराजा अग्रसेन भवन में गीता मनीषी परम् पूज्य स्वामी ज्ञानानंद महाराज के पावन सानिध्य में भारत विकास परिषद कर्ण शाखा द्वारा दायित्व ग्रहण समारोह का बहुत ही भव्य, प्रेरणादायी, उत्साहवर्धक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह प्रांत कार्यवाह डॉ प्रीतम सिंह (डायरेक्टर सेंटर फॉर डॉ बी आर अम्बेडकर स्टडीज़) व जाने माने उद्योगपति पंकज गोयल, CMD 521 अति विशिष्ट अतिथि के रूप में रहे।
 कार्यक्रम में शाखा की नई कार्यकारिणी में प्रांतीय वित्त सचिव नीरज गर्ग द्वारा ज्योति चौधरी को अध्यक्ष, विकास गर्ग को सचिव तथा कोषाध्यक्ष के रूप में अरुण गुप्ता व रचना चौधरी को महिला सहभागिता प्रमुख सहित कुल 8 सदस्यों को अपने दायित्व की शपथ दिलाई गई। इसके साथ ही 15 नए सदस्य परिवारों का भी विधिवत शपथ ग्रहण सम्पन्न हुआ।
समारोह में स्थानीय सेवा भारती के मेधावी बच्चों को 60 जोड़ी स्कूल के जूते भेंट स्वरूप वितरित किए गए तथा शाखा के 15 सदस्य परिवारों को गौ-सेवा हेतु दान पात्र भेंट किए गए। कर्ण शाखा के मेधावी बच्चों को जिन्होंने 10वी व 12वी कक्षा में अच्छे अंक प्राप्त किए उन्हें भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में गीतामनीषि परमपूज्य स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज ने अपने आशीर्वचनों में नई टीम को समाज और देशहित में श्रेष्ठ कर्म करने के लिए प्रेरित किया और पुरानी टीम के सफल कार्यकाल की सराहना की।
 मुख्य अतिथि प्रीतम सिंह ने कहा कि दायित्व ग्रहण केवल पद प्राप्ति नहीं बल्कि सेवा कार्यों में पूर्ण रुचि लेकर भारत के विकास के लिए समर्पित होना है। डॉ प्रीतम सिंह व अन्य गणमान्य अतिथियों ने सभी पदाधिकारियों को उनके बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने निवर्तमान अध्यक्ष पंकज गर्ग को उनके सफल कार्यकाल और नव-नियुक्त अध्यक्ष ज्योति चौधरी व उनकी टीम को शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम का मंच संचालन शाखा के ही सदस्य संजय बिदानी और शायना बिदानी द्वारा बहुत ही प्रभावी ढंग से किया गया।
कार्यक्रम में भाविप उत्तर क्षेत्र के संयुक्त महासचिव दीपक राय आनंद, क्षेत्रीय संयोजक सम्पर्क धीरज भाटिया, भाविप हरियाणा उत्तर के वित्त सचिव नीरज गर्ग, संजय मदान, कपिल अत्रेजा, रजनीश चोपड़ा, प्रियंका काठपाल, स्वर्णलता काठपाल, अशोक महेंद्रू आदि उपस्थित रहे।