निर्मल कुटिया चौक व मटका चौंक पर जागरूकता शिविर व चालान ड्राइव आयोजित

24

 निर्मल कुटिया चौक व मटका चौंक पर जागरूकता शिविर व चालान ड्राइव आयोजित

करनाल सीमा देवी                                                                                                           जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अजय कुमार शारदा के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा पुलिस विभाग के सौजन्य से शनिवार को निर्मल कुटिया चौंक व मटका चौंक पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव डॉ इरम हसन ने बताया कि हालसा के आदेशानुसार कैम्पेन ‘रोड रूल्स, लाइफ  टूल्स’ के तहत जिला के विभिन्न स्थानों पर जागरूकता शिविरों व चालान ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज निर्मल कुटिया चौक व मटका चौंक पर पैरा लीगल वालंटियर पूजा व पैरा लीगल वालंटियर अज्ञा पाल ने इंस्पेक्टर रोशन लाल, सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार व टीम के साथ चालान ड्राइव का आयोजन किया व जनसाधारण को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। पैरा लीगल वॉलंटियर पूजा ने लोगों को 12 जुलाई को लगने वाली नेशनल लोक अदालत की जानकारी दी और अदालत में लंबित मुकदमों व चालानों का भुगतान नेशनल लोक अदालत के माध्यम से करने के बारे में जागरूक किया।