सड़कों पर यातायात नियमों की पालना करने व अनुशासन सुनिश्चित करने के लिए सितम्बर के शुरुआती 15 दिनों में जिला पुलिस द्वारा चलाया गया प्रभावी अभियान

127
करनाल विजय काम्बोज || सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने व यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित करवाने के लिए जिला पुलिस लगातार प्रयासरत है। इसी दिशा में कारवाही करते हुए सितम्बर माह में जिला पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले, लेन बदलने के नियमों का पालन न करने वाले, मोटरसाइकिल का साइलेंसर बदल करके पटाखों की आवाज निकालने वाले इत्यादि वाहन चालकों के खिलाफ कठोर कारवाही की जा रही है।
  जिला पुलिस ने शुरुआती पंद्रह दिनों में शराब पीकर वाहन चलाने वाले 508 व्यक्तियों के चालान किए हैं।  लेन चेंज के नियमों की पालना न करने वाले 2200 वाहन चालकों के चालान जारी किए हैं। बुलेट पटाखा वाले 243 वाहनों के चालान किए है या ज्यादातर वाहनों को इंपाउंड किया गया है। इसी प्रकार 203 ऐसे चालान किए गए है जिनमें वाहन चालक प्रेशर हॉर्न का प्रयोग करते हैं।
  इस प्रकार नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालक ना केवल सड़क दुर्घटना का शिकार बन जाते हैं बल्कि अपने वाहन को नियमानुसार चला रहे अनुशासित वाहन चालक या सड़क को पैदल पार कर रहे निर्दोष व्यक्ति भी इनकी वजह से दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं
 जिला पुलिस सभी जिले वासियों से अनुरोध करती है कि सड़क पर वाहन चलाने के दौरान सभी नियमों का पालन करके सुरक्षित गंतव्य स्थल तक पहुंचे व एक आदर्श नागरिक होने का परिचय दे ताकि सड़कों पर न केवल अनुशासन कायम रहे व साथ ही सड़क दुर्घटनाओं की दर भी न्यूनतम की जा सके।